SPA Center Varanasi: काशी में स्पा की आड़ में चल रहा था अनैतिक धंधा, डीसीपी और SOG टीम ने किया खुलासा
SPA Center Varanasi: यूपी के वाराणसी जनपद के चितईपुर इलाके में पुलिस ने सोमवार शाम दो स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई की। पुलिस टीम ने स्पा की आड़ में चल रहे संदिग्ध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया और यहां छापेमारी में कुल 14 लोग पकड़े गए हैं।
पकड़े गए लोगों में 8 युवतियां और 5 पुरुष ग्राहक शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी आपत्तिजनक हालत में मिले थे। दोनों स्पा सेंटरों से एक संचालक को भी मौके पर गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए सभी लोगों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।

इस कार्रवाई का नेतृत्व डीसीपी क्राइम टी. श्रवण ने किया। उनके साथ एसओजी की टीम मौजूद रही। एसओजी की टीम में सादे कपड़ों में 15 जवान शामिल थे। ये जवान पहले ग्राहक बनकर स्पा सेंटरों में प्रवेश किए। उसके बाद मामला पकड़ में आ गया।
कर्मचारियों द्वारा की गई स्पेशल सर्विस की पेशकश
जानकारी के अनुसार, एसओजी जवानों को रिसेप्शन पर पहुंचते ही अलग-अलग प्रस्ताव दिए गए। मसाज के बहाने स्पेशल सर्विस की पेशकश की गई। इस दौरान टीम ने पूछताछ में पुष्टी कर ली तो बाहर मौजूद जवानों को इशारा किया। इशारा मिलते ही बाहर खड़ी पुलिस टीम भीतर घुस गई।
उसके बाद वहां के कमरों की तलाशी में आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ। पुलिस टीम को मौके से 24 कंडोम, बीयर की बोतलें और अन्य सामग्री मिली। इनमें 12 कंडोम पहले से उपयोग किए गए थे। उन सभी सामानों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
एक हफ्ते से चल रही थी गुप्त निगरानी
कहा यह भी जा रहा है कि पुलिस टीम का एक सप्ताह पहले इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद से ही स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। एसओजी को मुखबिर से इनपुट मिला था कि दो सेंटर आमने-सामने स्थित हैं और दोनों ही अवैध गतिविधियों में संलिप्त हैं।
सूचना की पुष्टि के बाद सोमवार को डीसीपी क्राइम की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया। पकड़े गए लोगों में कुछ ग्राहक बाहरी जनपदों के बताए जा रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
संचालकों की संपत्ति और बैंक खातों की होगी जांच
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्पा संचालकों के खातों को खंगालने की तैयारी है। ये पता लगाया जाएगा कि अवैध गतिविधियों से कितनी कमाई की गई है। डीसीपी टी. श्रवण ने कहा कि गलत कामों में संलिप्त लोगों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications