बेटे को पिता से नहीं, प्रॉपर्टी से था प्यार, लालची ने गला दबाकर मार डाला
वाराणसी। यूपी के वाराणसी के सिगरा थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक बुजुर्ग की हत्या की जानकारी स्थानीय पुलिस को मिली। दरसअल सिगरा के रहने वाले मुन्नीलाल की उनके बड़े बेटे नरेश मौर्या ने गला दबाकर हत्या कर दी। ये आरोप मृतक मुन्नी लाल की पत्नी ने अपने बेटे नरेश पर लगाए। इस मामले में सीओ चेतगंज अंकिता सिंह ने बताया कि आरोपी नरेश को शराब पीने की आदत है और बीती रात जब परिवार के सभी सदस्य कहीं बाहर गए थे तो बेटे नरेश ने अपनी पिता की गला दबाकर हत्या कर दी। फिलहाल आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर हत्या से जुड़े सुरागों को जुटाने की कोशिश की जा रही है।

मृतक मुन्नीलाल की पत्नी ने बताया कि उनका बेटा अक्सर शराब पीकर घर आता था और परिवार में किसी न किसी सदस्य से लड़ाई करता था। वहीं नरेश की मां ने उसपर आरोप लगाया कि वाराणसी सिगरा जैसे पॉश इलाके में उनका घर था, जिसमें नरेश के अलावा दो भाई और थे लेकिन, नरेश की नीयत जायदाद पर ही ठिकी थी।

सीओ ने बताया कि इस घटना के पहले जब मुन्नीलाल और नरेश में बहस हो रही थी तब परिवार के लोग बाहर जा रहे थे। नशे में नरेश ने उन लोगों से कहा कि सभी लोग जा रहे हो, जब आओगे तो हम दोनों में से एक मरा मिलेगा। सुबह 8 बजे परिवार के लोग वापस आये तो नरेश के पिता मृत अवस्था में घर की चौकी पर पड़े हुए थे। हालांकि शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं हैं लेकिन उनके गले की रुद्राक्ष की माला टूटी हुई थी। परिजनों के आरोप पर नरेश को गिरफ्तार कर लिया गया।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications