Bhadohi News: पिता की बात बेटे को लगी नागवार, लाठी उठाया और पिता को पीट-पीटकर मार डाला

भदोही में एक बेटे ने लाठी डंडे से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पिता ने बेटे को फटकार लगाई थी। पिता द्वारा फटकार लगाए जाने के बाद बेटे ने उनकी जान ले ली।

Bhadohi News Father Son

Bhadohi में पिता द्वारा फटकार लगाए जाने से नाराज एक बेटे ने अपने पिता को पीट पीट कर मार डाला। आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार करने के साथ ही मृत पिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे द्वारा अपने पिता को पीट-पीटकर मारने के मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

तब तक पीटता रहा जब तक गिर नहीं गए

तब तक पीटता रहा जब तक गिर नहीं गए

दरअसल, भदोही जनपद के कोठार गांव निवासी 55 वर्षीय चंद्रशेखर पांडेय अपने बेटे दिव्यांशु उर्फ आकाश को किसी बात को लेकर फटकार लगाए थे। पिता द्वारा फटकार लगाए जाने पर नाराज बेटा उनके ऊपर लाठी से हमला कर दिया। वृद्ध पिता जब तक खुद को संभाल पाते तब तक उन्हें गंभीर चोट लग गई थी। नाराज बेटा उनके ऊपर लाठी बरसाता रहा और ईंट से भी उन्हें मारा-पीटा। इसी बीच पास पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह चंद्रशेखर पांडेय को बेटे के चंगुल से मुक्त कराया। आकाश द्वारा उन्हें लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया था जिसके चलते उनकी स्थिति गंभीर हो गई थी।

सीएससी पर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने किया रेफर

सीएससी पर पहुंचने के बाद डॉक्टर ने किया रेफर

बेटे द्वारा पिटाई किए जाने के बाद स्थानीय लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही गंभीर रूप से घायल चंद्रशेखर पांडेय को भानीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उनकी प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घायल चंद्रशेखर को लोग जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। चंद्रशेखर की मौत हो जाने के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया।

बेटे की मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही

बेटे की मानसिक स्थिति खराब बताई जा रही

बताया जा रहा है कि दिव्यांशु उर्फ आकाश पांडेय की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। यही कारण है कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद भी लोग उसे रोकने के लिए हिम्मत नहीं जुटा पाए। सूचना मिलने के बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो पुलिस कर्मियों से भी आरोपी बेटा उलझने लगा। हालांकि पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची और उससे पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि आकाश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं होने के चलते प्रयागराज में स्थित एक अस्पताल से उसका उपचार चल रहा है। पहले भी कई बार ऐसा वाकया हुआ था जब वह छोटी-छोटी बातों पर भी आक्रोशित हो जाता था। फिलहाल इलाकाई पुलिस का कहना है कि इस मामले में बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और मृतक चंद्रशेखर पांडेय के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Recommended Video

    भदोही: सरकारी अस्पताल में बत्ती गुल अंधेरे में चल रहा है इलाज, देखें वीडियो

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+