Video- बेशर्म यूपी पुलिस बार बालाओं संग ठुमके लगाती और पैसे लुटाती
वाराणसी। उत्तर प्रदेश की पुलिस का असली चेहरा वाराणसी के एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला है। यहां पुलिस का बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए उनके उपर नोट उड़ाने का वीडियो सामने आया है।
वाराणसी में लाट भैरव इलाके में बाब लाट भैरव के विवाह के दौरान होने वाले जनवासे के कार्यक्रम के दौरान पुलिसवालों को नाचते हुए देखा गया है।
इस कार्यक्रम के दौरान तकरीबन एक दर्जन पुलिस वाले मौजूद थे जिसमें 6 लोगों को नाचते हुए देखा जा सकता है। लोगों के सामने जिस तरह बेशर्मी से ये पुलिसवाले वर्दी में ठुमके लगा रहे हैं उसे यहां के लोग मूकदर्शक बनकर देखते रहे।
पुलिसवालों की बेशर्मी इस कदर बढ़ गयी कि वो बार बालाओं पर 10, 50 र सौ रुपए के नोट तक लुटाने लगे। वहीं इस वीडियो के सार्वजनिक होने के बाद एसएसपी ने इनपर कार्यवाही करते हुए इन्हें निलंबित कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications