Pathaan की रिलीज के बाद बनारसी फैन ने Shah Rukh Khan से पूछा पान खाने कब आएंगे, एक्टर ने यूं दिया जवाब

फिल्म पठान की रिलीज के बाद वाराणसी में रहने वाले उनके फैन ने बनारस में पान खाते हुए शाहरुख खान की एक पुरानी फोटो ट्वीट की और पूछा कि बनारस कब पान खाने आएंगे। शाहरुख ने भी उन्हें जवाब दिया।

Pathaan Movie Varanasi

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की pathaan movie बुधवार को रिलीज की गई। पठान फिल्म के रिलीज होने के बाद वाराणसी में रहने वाले शाहरुख खान के प्रशंसक द्वारा ट्विटर पर शाहरुख खान की पुरानी फोटो को टूट करते हुए उनसे पूछा गया कि बनारस में पान खाने कब आएंगे। फिल्म अभिनेता शाहरुख खान द्वारा प्रशंसक द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब भी दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

बहुत याद आता है बनारस का पान

बहुत याद आता है बनारस का पान

दरअसल, राज श्रीवास्तव नामक एक ट्विटर यूजर द्वारा मंगलवार को ट्विटर पर शाहरुख खान की वर्ष 2017 में पान खाते समय की फोटो को ट्वीट करते हुए पूछा गया कि 'बनारस कब आ रहे हैं आप फिर से पान खाने? पठान के सुपरहिट हो जाने के बाद। उसके बाद शाहरुख खान द्वारा ने जवाब देते हुए लिखा कि पक्का पक्का.... बनारस का पान बहुत याद आता है। शाहरुख खान द्वारा जवाब दिए जाने के बाद जहां उनके प्रशंसक काफी खुश नजर आ रहे हैं वहीं लोगों द्वारा अब वह फोटो और उनके कमेंट को सोशल मीडिया पर वायरल हाे रहा है। शाहरुख खान द्वारा जवाब दिए जाने के बाद उनके प्रशंसकों द्वारा कयास लगाया जा रहा है कि शाहरुख खान जल्द ही बनारस में भ्रमण करने के लिए आएंगे।

हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए आए थे वाराणसी

हैरी मेट सेजल के प्रमोशन के लिए आए थे वाराणसी

यह भी बता दें कि राज श्रीवास्तव द्वारा शाहरुख खान के पान खाते हुए जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है वह फोटो साल 2017 का उस समय का है जब वे बनारस में अपनी फिल्म हैरी मेट सेजल का प्रमोशन करने के लिए आए थे। इस दौरान वाराणसी में उन्होंने बनारसी पान का भी आनंद लिया था और पान अपने साथ में लेकर गए थे। उसी दौरान शाहरुख खान कि यह फोटो ली गई थी जिसे मंगलवार को राज श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

थिएटर के बाहर विरोध तो अंदर बजती रही तालियां

थिएटर के बाहर विरोध तो अंदर बजती रही तालियां

मालूम हो कि पठान फिल्म के बेशरम इश्क वाले गाने को लेकर पहले से ही हिंदू संगठनों द्वारा नाराजगी जताई जा रही थी। ऐसे में लोगों की नाराजगी को देखते हुए बुधवार को फिल्म रिलीज होने को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के सभी थिएटरों के बाहर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। कुछ जगहों पर हिंदू संगठनों के लोगों ने बैनर और पोस्टर फाड़ डाले। वाराणसी के आईपी माल के बाहर हिंदू संगठन के लोग जब धरना प्रदर्शन करने पहुंचे तो पुलिस कर्मियों द्वारा लाठी पर रखते हुए उनको वहां से भगा दिया गया। इस दौरान पठान फिल्म देखने के लिए भी काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे हैं जहां थियेटरों के बाहर कुछ लोगों द्वारा विरोध किया जाता रहा वहीं थिएटर के अंदर लोग पठान फिगर देखकर तालियां बजाते नजर आए।

Recommended Video

      आज छावनी में तब्दील होगा पूरा वाराणसी, ये है बड़ी वजह

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+