COVID-19: वाराणसी में 7 पुलिसकर्मी मिले संक्रमित, मरीजों की संख्या 34 हुई

वाराणसी। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी को रोकने लिए देश भर में पिछले एक महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है, जो 3 मई तक चलेगा। इस बीच उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में लॉकडाउन का पालने कराने वाले पुलिसकर्मी खुद कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए है। शनिवार को 95 लोगों की रिपोर्ट बीएचयू से आई है, जिसमें कुल आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इनमें से सात पुलिसकर्मी हैं। सातों पुलिस वाले एक ही चौकी पर तैनात थे। पुलिसकर्मियों में एक उप निरीक्षक, तीन हेड कांस्टेबल, तीन कांस्टेबल शामिल हैं। ये सभी सिगरा थाने की नगर निगम चौकी पर तैनात हैं।

Recommended Video

    Covid 19 : Varanasi में पुलिस पर Corona Attack, एक ही चौकी के 7 पुलिसकर्मी पॉजिटिव | वनइंडिया हिंदी
    seven varanasi policeman found Coronavirus positive

    बता दें, कुछ दिनों पहले ही कोरोना के लक्षण की शिकायत मिलने पर 14 पुलिस वालों को एक गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन किया गया था। इनमे से चौकी इंचार्ज उप निरीक्षक में सबसे पहले सूखी खांसी और बुखार के लक्षण आये थे, उसके बाद चौकी के कुछ और पुलिस कर्मियों को भी खांसी, बुखार आ गया। ये सभी एक साथ चौकी के ही बैरक में रहते थे। गुरुवार को इन्हें वहां से अलग कर दशाश्वमेध क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन करा दिया गया था और इनकी सैंपलिंग कराई गई थी।

    जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने बताया कि शनिवार को आई रिपोर्ट में 14 में से 7 लोग पॉजिटिव पाए गए। इन सबकी कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई जाएगी और साथ ही चौकी के आसपास के क्षेत्रों में कल स्क्रीनिंग और सैंपलिंग कराई जाएगी। इन्हें दीनदयाल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। बाकी बचे पुलिस कर्मी भी अभी कुछ दिन अलग भवन में क्वारंटाइन रहेंगे। इसके अलावा पितरकुंडा बफर जोन के नजदीक का एक 39 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। ईएसआई अस्पताल में इसकी स्क्रीनिंग और सैंपलिंग हुई थी। इनकी सिगरा क्षेत्र में ही राशन की दुकान है।

    इसी के साथ वाराणसी में कुल पॉजिटिव केस 34 हो गए हैं, जिनमे से 25 एक्टिव केस हैं। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि वाराणसी में शनिवार को 95 रिपोर्ट बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) से प्राप्त हुई। जिसमें 87 नेगेटिव आयी हैं। कोई नया स्पॉट नहीं बनाया जा रहा है। बता दें कि प्रदेश के 7 जिले कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा संक्रमित हैं। इन जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि, प्रशासन ने वायरस को रोकने के लिए पूरी शक्ति लगा दी है। इसके बावजूद भी इन जिलों में कोरोना पॉजिटिव के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। यूपी के जो सात जिले सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित हैं, उनके नाम क्रमश: आगरा, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, मेरठ, फिरोजाबाद और सहारनपुर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+