Ghost Video- वाराणसी की बड़ी गैबी VDA कालोनी में भूत का भय, वायरल वीडियो देखकर बच्चे हो रहे बीमार
वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी स्थित वीडीए कॉलोनी में लोगों के अंदर भूत का भय बना हुआ है, कथित वीडियो वायरल होने के बाद कॉलोनी के बच्चे बीमार हो रहे हैं
वाराणसी, 21 सितंबर : वाराणसी जिले के भेलूपुर थाना अंतर्गत बड़ी गैबी में स्थित वीडीए कॉलोनी में भूतों के टहलने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कालोनी के लोगों में भूत की अफवाह फैल गई है। भूत के भय से बच्चों की तबीयत बिगड़ रही है। लोगों के मन में डर बैठ गया है कि कॉलोनी में रात्रि में भूत टहलते हैं। इसकी सूचना लोगों द्वारा पुलिस को भी दिया गया पुलिस का कहना है कि इस बारे में कुछ लोगों से पूछताछ की गई है, भूत की बात महज अफवाह है। हालांकि जांच की जा रही है और जल्द ही इस मामले में सच्चाई सामने आएगी।

12 और 15 सेकेंड के वीडियो हुए वायरल
दरअसल बड़ी गैबी वीडीए कालोनी के रहने वाले कुछ बच्चों ने 12 और 15 सेकंड के वीडियो बनाए और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सफेद कपड़ा पहना हुआ कोई शख्स छत पर टहल रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भेलूपुर पुलिस द्वारा उन लड़कों से पूछताछ किया गया हालांकि कोई सच सामने नहीं आ सका। यह वीडियो व्हाट्सएप ग्रुप में भी वायरल किए गए।

पार्क में टहलने से भी डर रहे हैं लोग
वीडियो देखने के बाद कॉलोनी में रहने वाले लोगों के अंदर दहशत का माहौल है। लोगों का कहना है कि बच्चे काफी डरे हुए हैं और पार्क में लोग खेलने भी नहीं जा रहे हैं, केवल अपने घर में ही समय बिता रहे हैं। लोगों ने यह भी कहा कि डर के मारे बच्चे अब बीमार भी हो रहे हैं। वहीं कॉलोनी के कुछ लोगों का कहना है कि कुछ लोगों द्वारा प्लान करके यह वीडियो डाला गया है। उनके द्वारा इसे मात्र अफवाह ही बताया जा रहा है।

कालोनी के लोगों द्वारा की जा रही जांच की मांग
कॉलोनी के रहने वाले सत्येंद्र कुमार ने बताया कि वीडियो वायरल होने जाने के बाद कॉलोनी के बच्चों से उन्होंने बात किया। उन बच्चों ने स्वीकार किया कि वीडियो उनके द्वारा ही बनाया गया है और वीडियो सही है। ऐसे में कॉलोनी के लोगों द्वारा मांग किया जा रहा है कि इस घटना की पूरी तरह जांच पड़ताल की जाए। लोगों के अंदर भूत का डर बना हुआ है ऐसे में जांच पड़ताल करने के बाद सच्चाई सामने आने पर ही लोगों के अंदर से यह भय समाप्त हो सकता है।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications