IIT BHU molestation: बीएचयू में सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी मजबूत, कैंपस के चप्पे-चप्पे पर रखी जाएगी नजर

IIT BHU में बीते एक नवंबर को छात्रा के साथ छेड़छाड़ किए जाने की घटना के बाद बीएचयू में सुरक्षा व्‍यवस्‍था बढ़ाए जाने को लेकर चर्चा हो रही है। बीएचयू के प्राक्टोरियल बोर्ड सदस्यों की बैठक में इस पर विचार किया गया।

बताया जा रहा है कि अब बीएचयू परिसर में इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर बनाया जाएगा। इस कमांड सेंटर से बीएचयू के पूरे परिसर पर नजर रखी जाएगी। आईआईटी बीएचयू कैंपस को भी कमांड सेंटर से जोड़ा जाएगा।

security-arrangements-will-be-strengthened-in-iit-bhu-campus-of-varanasi

काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में आए दिन छेड़खानी, मारपीट और विरोध प्रदर्शन की घटनाएं होती रहती हैं। ऐसे में इस तरह की गतिविधियों और घटनाओं पर नजर रखने के लिए प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों की बैठक में ऐसा निर्णय लिया गया है।

इसके अलावा यह भी बात सामने आई है कि कैंपस में सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ-साथ गश्त भी बढ़ाई जाएगी। खासकर उन जगहों को चिन्हित किया जाएगा जहां इस तरह की गतिविधियां होती हैं।

मालूम हो कि आईआईटी बीएचयू की एक छात्रा एक नवंबर की रात में किसी आवश्यक काम से अपने क्‍लासमेट के साथ जा रही थी। इसी दौरान एक बुलेट पर सवार तीन मनचले युवक वहां पहुंचे।

मनचलों ने छात्रा को रोक लिया और उसके क्‍लासमेट को तमंचे से धमका कर वहां से भगा दिया। उसके बाद गन प्‍वाइंट पर छात्रा के कपड़े उतरवाए। छात्रा के कपड़े उतरवाने के बाद लोगों ने उसका वीडियो बना लिया।

इस मामले की जानकारी होने के बाद बीएचयू के छात्रों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए प्रदर्शन शुरू कर दिया। उसके बाद मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू हुई। अभी तक तीनों आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। हालांकि कहा जा रहा है कि आरोपियों की पहचान हो गई है और जल्‍द ही उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+