Samar Singh ने पुलिस को बताया, हमारी जोड़ी दर्शकों को पसंद थी लेकिन निजी संबंध नहीं थे अच्छे
भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की पूछताछ का समर सिंह ने कहा कि उसके और आकांक्षा दुबे के बीच मधुर संबंध नहीं थे।

भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मौत प्रकरण में भोजपुरी सिंगर Samar Singh को गाजियाबाद से गिरफ्तार करने के बाद शनिवार को वाराणसी न्यायालय में पेश किया गया। जहां से समर्थन को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
समर सिंह को जेल भेज दिया गया है लेकिन ऐसे कई सवाल हैं जिन पर समर से पूछताछ होनी बाकी है और पुलिस को उनके जवाब तलाशने हैं। शनिवार को पुलिस कस्टडी रिमांड भी मांगी थी लेकिन कोर्ट ने समर सिंह को जेल भेज दिया।
दरअसल, भदोही जिले के चौरी इलाके अंतर्गत बरदहा गांव की रहने वाली फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे वाराणसी में 'नालायक नहीं, लायक हूं मैं' नामक फिल्म की शूटिंग करने के लिए आई थीं। इसी बीच 26 मार्च को होटल के कमरे में आकांक्षा की लाश पाई गई थी।
बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद 27 मार्च को वाराणसी पहुंचीं आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने वाराणसी कलेक्ट्रेट के साथ थाने में भोजपुरी सिंगर समर सिंह और संजय सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 के तहत मुकदमा दर्ज कराया।
मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस समर सिंह को बीते गुरुवार को गाजियाबाद स्थित यह सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने के बाद गाजियाबाद कोर्ट में पेश करके पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर समर को वाराणसी लेकर आई।
इस दौरान वाराणसी कमिश्नर के सारनाथ थाने की पुलिस ने समर सिंह से पूछताछ किया जिसमें समर खुद को बेगुनाह बताता रहा। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो समर सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके और आकांक्षा के बीच संबंध अच्छे नहीं थे।
समर ने कहा कि आकांक्षा और उसकी जोड़ी को लोगों द्वारा काफी पसंद की जाती थी जिसके चलते ही वह आकांक्षा के साथ कई एल्बम में किया था। यह भी बताया कि दो अन्य लड़के भी आकांक्षा के काफी करीबी थे और वह उनसे बातचीत करती थी।
साथ ही समर सिंह द्वारा यह भी बताया कि 25 मार्च की रात में आकांक्षा दुबे ने उसके मोबाइल पर फोन किया था। शोर अधिक होने के चलते आवाज सुनाई नहीं दे रही थी और समर ने फोन को काट दिया था।
फिलहाल शनिवार को सायं काल वाराणसी रिमांड मजिस्ट्रेट तृप्ति सिंह की अदालत में समर सिंह को पेश किया गया। अदालत से समर सिंह को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications