Road Accident: बेटे के सामने मां और गर्भवती पत्नी की दर्दनाक मौत, अगले महीने होनी थी डिलीवरी
वाराणसी के मोहनसराय में सड़क दुर्घटना में सास और गर्भवती बहू की दर्दनाक मौत हो गई। सास अपनी बहू को लेकर बेटे के साथ अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल जा रही थी। घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

वाराणसी जिले के रोहनिया थाना अंतर्गत मोहनसराय में हाईवे पर Road Accident में गुरुवार को सास और गर्भवती बहू की मौत हो गई। सास अपने बेटे के साथ गर्भवती बहू को लेकर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जा रही थी। वहीं इस घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल है जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से मृतक के परिवार में मातम का माहौल है।

फरवरी माह में होनी थी डिलीवरी
जानकारी अनुसार रोहनिया थाना अंतर्गत बंदेपुर गांव निवासी 28 वर्षीय सुनील पटेल अपनी पत्नी मानसी और मां शुभवंती देवी को बाइक पर बैठाकर मोहनसराय स्थित एक निजी अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि सुनील की पत्नी मानसी गर्भवती थी और रात में प्रसव पीड़ा होने के चलते चिकित्सकों द्वारा अल्ट्रासाउंड करवाने का सलाह दिया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि फरवरी माह में मानसी का प्रसव होने वाला था। ऐसे में सुनील अपनी मां और अपनी पत्नी को लेकर मोटरसाइकिल से मोहनसराय जा रहा था। वह मोहनसराय ओवरब्रिज के समीप पहुंचा था उसी समय तेज रफ्तार का एक ट्रेलर उन्हें रहते हुए भाग निकला।

घटनास्थल पर ही सास बहू की हो गई मौत
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो घटना के बाद सुनील बाई तरफ गिर गया जबकि बाइक पर बैठी शुभवंती देवी और सुनील की पत्नी मानसी दाहिनी तरफ गिरे। गिरने के बाद सास और बहू ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गई जिससे उनके ऊपर चढ़ते हुए ट्रेलर गुजर गया। ट्रेलर की चपटे में आने के चलते दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बाइक से गिरने के चलते सुनील भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रोहनिया थाने के मोहनसराय पुलिस चौकी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल सुनील को पुलिस ने अस्पताल में भिजवाया जहां उसका उपचार चल रहा है।

लाश को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी
पुलिस द्वारा सास और बहू के लाश को कब्जे में लेकर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मोहन सराय चौकी प्रभारी शिवानंद सिसोदिया ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं सास और बहू की लाश को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सुनील पटेल के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि अभी कुछ माह पूर्व सुनील के पिता की भी मौत हुई थी। परिवार उस सदमे से उबरा नहीं था तब तक सास बहू की मौत हो जाने से परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications