वाराणसी : योग करते आचानक गिर गई बीएचयू की शोध छात्रा, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
बीएचयू में एक छात्रा मंगलवार को योग करते समय गिरने से एक शोध छात्रा की मौत हो गई, छात्रा कुशीनगर की रहने वाली थी
वाराणसी, 27 नवंबर : बीएचयू में एक छात्रा मंगलवार को योग करते समय गिरने से एक छात्रा की मौत हो गई। साथ की छात्राओं ने बताया कि योग के दौरान वह अचानक जमीन पर गिर गई और बेहोश हो गई। यह देखकर उसके साथ योग करने वाली उसके साथ की छात्राएं शोर मचाने लगी। छात्रा को तत्काल डॉक्टर के पास ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना से उसके साथ की छात्राएं भी काफी आहत हैं। छात्राओं ने बताया कि योग करते समय अचानक वह गिर कर बेहोश हो गई और उसके नाक से खून भी निकलने लगा था।

कुशीनगर की थी रहने वाली, बीएचयू से कर रही थी रिसर्च
जानकारी अनुसार कुशीनगर की रहने वाली अनुभा नामक छात्रा काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में वर्किंग वुमन हॉस्टल के 56 नंबर कमरे में रहती थी। मंगलवार को सुबह करीब 7:00 बजे वह अपने साथ के छात्राओं के साथ योग कर रही थी। गोरखपुर विश्वविद्यालय से स्नातक और परास्नातक करने के बाद अनुभा बीएचयू के फिजियोलॉजी विभाग से रिसर्च कर रही थी। इसके पहले अनुभा काशी हिंदू विश्वविद्यालय के साइकोलॉजि डिपार्टमेंट से डिप्लोमा कर चुकी थी। अनुभा की मौत की सूचना मिलने के बाद उसके साथ शोध कर रहे अन्य छात्र-छात्राओं और प्रोफेसर भी काफी दुखी हैं।
डॉक्टर जता रहे कार्डियक अरेस्ट की संभावना
अस्पताल के डॉक्टरों ने संभावना जताई कि ज्यादा देर तक एक्सरसाइज करने के दौरान ही अनुभव को समस्या हुई होगी। डॉक्टरों ने संभावना जताई कि योगा के दौरान काफी समय बीत जाने पर कार्डियक अरेस्ट की चपेट में आने के चलते अनुभव की मौत हुई होगी। अनुभा को लेकर जब लोग अस्पताल में पहुंचे तो चिकित्सकों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन चिकित्सकों के पास पहुंचने में ही देर हो जाने के चलते वह नहीं बच सकी।
अनुभा को थी टाकासायू आर्टराइटिस नामक बीमारी
काशी हिंदू विश्वविद्यालय आयुर्वेद संकाय के प्रमुख प्रोफेसर केएन द्विवेदी के अनुसार योग करते समय अनुभा फर्श पर गिर गई। उसके साथ के छात्राओं ने वार्डन को इसकी सूचना दी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुभा के साथ के लोगों ने बताया कि परिजनों से बातचीत में पता चला कि अनुभा को पहले से ही टाकासायू आर्टराइटिस (Takayasu's Arteritis) नामक बीमारी थी। यही कारण था कि गिरने के बाद उसके नाक से रक्त स्राव होने लगा था। फिलहाल उसके परिजनों को फोन करके सूचना दे दिया गया है और शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications