Ravidas Jayanti: कार्यक्रम में शामिल होंगे PM Modi, प्रतिमा का करेंगे अनावरण, ये VVIP भी हो सकते हैं शामिल
Ravidas Jayanti 2024: संत शिरोमणि रविदास जयंती कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होने के लिए आज देर शाम वाराणसी पहुंचेंगे। जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के अलावा प्रधानमंत्री वाराणसी में करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पणों शिलान्यास भी करेंगे।
प्रधानमंत्री के आगमन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। वही संत रविदास की जन्मस्थली वाराणसी के लंका स्थित सिर गोवर्धन में भी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं।

यह भी बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास मंदिर पहुंचेंगे। इसके पहले साल 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविदास मंदिर पहुंचे थे और लोकसभा चुनाव 2019 से पहले भी प्रधानमंत्री रविदास मंदिर में आए थे।
अब तीसरी बार 23 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संत रविदास मंदिर में पहुंचेंगे। आधे घंटे तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर में रहेंगे। इस दौरान संत रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ ही मंदिर में बैठकर ध्यान भी करेंगे।
जयंती कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के अलावा हरियाणा पंजाब और भारत के कई अन्य राज्यों के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचे हैं। आने वाले श्रद्धालुओं के सुविधा में कोई कमी ना हो पाए इसको ध्यान में रखते हुए सेवादार 24 घंटे लगे हुए हैं। श्रद्धालुओं को खाने-पीने के लिए लंगर चलाया चलाया जा रहा है।
इन VVIP को भी भेजा गया है निमंत्रण
संत रविदास जयंती 2024 कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंदिर प्रशासन द्वारा देश के प्रमुख हस्तियों को पहले ही निमंत्रण भेजा जा चुका है। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही कई अन्य वीवीआईपी को निमंत्रण भेजा गया है।









Click it and Unblock the Notifications