ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान बनारस में रणबीर संग आलिया, एक सवाल पर बोलीं- नो कमेंट

वाराणसी। शहर में इन दिनों फ़िल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग हो रही है। इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका रणबीर कपूर, आलिया भट्ट निभा रहे हैं जबकि उनके साथ नागार्जुन और मोनी राय भी हैं। फिल्म के सभी कलाकार और निर्देशक ने वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये फिल्म ईश्वरीय शक्ति और रामायण-महाभारत से प्रेरित है और अब तक ऐसी फिल्म दुनिया मे नहीं बनी होगी जो अब देखने को मिलेगा। वहीं आलिया भट्ट बनारस के जायके की मुरीद नजर आयी। आलिया भट्ट से रणबीर कपूर के साथ अफेयर की चर्चाओं को लेकर सवाल हुआ। आलिया पहले तो मुस्कुराईं और बाद में हंसते हुए कहा कि मुझे इस बारे में कुछ नहीं कहना।

Ranbir and Alia bhatt in varanasi

रामायण महाभारत से हुए आयन प्रेरित बनाया ब्रह्मास्त्र
वाराणसी में फ़िल्म ब्रह्मास्त्र के शूटिंग के दौरान सभी कलाकार और निर्देशक अयान ने बताया कि इस फ़िल्म में कुछ ऐसी चीजें है जो भारत से जुड़ी हुई हैं इसलिए इसका नाम ब्रम्हास्त्र है। रामायण-महाभारत से प्रेरणा लेकर यह फिल्म बनाई है। भगवान के सबसे पावरफुल अस्त्र के नाम को लेकर रखा गया है। फिल्म की कहानी बनारस से ही शुरू होती है। ये फ़िल्म तीन पार्ट में है और हमारी कोशिश है कि तीन पार्ट में हम पूरा भारत दिखा पायें। इस फ़िल्म की शूटिंग शुरू होती है दिल्ली में, शुरू होती है मुंबई में और फिर वाराणसी में सेट है और अंत हिमालय में होती है।

Ranbir and Alia bhatt in varanasi

आलिया रणबीर से रिश्ते पर शरमाई
रणबीर और आलिया को बनारस खूब रास आया है। आलिया भट्ट तो यहां के जायके की इतनी मुरीद हैं कि उन्होंने कहा कि लस्सी पी रहे हैं, चाट खाना है, बनारसी पान है, सब खाना है, पूरी लिस्ट लेकर आई हूं। रणबीर ने कहा कि बनारस में बहुत चेंज आया है, कचरा हटा है, गंगा साफ हुआ है, मोदी जी को क्रेडिट देना पड़ेगा। मोदी जी के लिए बहुत प्यार है जो मुंबई में देखने को नहीं मिलता। बनारस की सड़कें हों, एयरपोर्ट की सड़क, सबकुछ बदला है। जब रणबीर से अफ़ेयर के चर्चे के बारे में आलिया भट्ट से पूछा गया तो उन्हीने कहा नो कमेन्ट।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+