अनुप्रिया पटेल की नाराजगी के बीच काशी में शनिवार को आएंगे पीएम मोदी

Uttar Pradesh Ndews, वाराणसी। अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल(एस) से तनातनी होने के बीच देश के प्रधानमंत्री और काशी के सांसद नरेंद्र मोदी अपने 16वें दौरे पर संसदीय क्षेत्र वाराणसी आ रहे हैं। 29 दिसम्बर को पीएम मोदी बनारस के साथ ही गाजीपुर में भी मौजूद रहेंगे तो वही अपने संसदीय क्षेत्र काशी को नए साल से पहले 278.74 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर तौहफा भी देंगे। अनुप्रिया पटेल के पति और अपना दल (एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल पहले ही ऐलान कर चुके हैं कि गाजीपुर में होने वाली पीएम मोदी की सभा के लिए भी निमंत्रण मिला है लेकिन मंत्री और पार्टी के नेता नहीं जाएंगे।

Prime Minister Narendra Modi to visit Varanasi and Ghazipur for Major Developmental Projects

3 घंटे काशी में मौजूद रहेंगे मोदी, 14 योजनाएं हैं
अधिकारियों के अनुसार, करीब 3 घण्टे काशी में मौजूद रहने पर पीएम मोदी 98.74 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। जिसमें ज्यादातर परियोजना लोक निर्माण विभाग की हैं। वहीं, 180 करोड़ की 14 परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।

इस दौरे में पीएम बनारस आने पर सबसे पहले सड़क मार्ग से अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र जाएंगे। जिसका जायजा लेने के साथ ही 93,00 लाख की परियोजना का भी लोकार्पण करेंगे। उसके बाद बड़ा लालपुर के ट्रेड फैसिलिटी सेंटर में जाकर बुनकरों को काम करते लाइव देखेंगे। निरीक्षण भी करेंगे।

Prime Minister Narendra Modi to visit Varanasi and Ghazipur for Major Developmental Projects

प्रशासन मुस्तैद, सजी काशी
पीएम के आगमन को लेकर एक तरफ जहां प्रशासन मुस्तैद है, वहीं काशी को दुल्हन की तरह सजाने के लिए वाल पेंटिंग से हैलीपैड और काटेज बन कर तैयार हो चुके हैं। वाराणसी के एसएसपी आंनद कुलकर्णी ने बताया कि पीएम जहाँ सड़क मार्ग से रोहनिया थाना क्षेत्र के चांदपुर स्तिथ अंतरष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र जाएंगे। हवाई मार्ग से पीएम बड़ा लालपुर के दीन दयाल ट्रेड फेसिलिटी सेंटर पहुचेंगे। सुरक्षा के लिए एसपीजी से तालमेल कर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

बड़े-बड़े होल्डिंग और स्वागत गेट भी लगाए
जहां से पीएम मोदी को सड़कों से गुजरना है, वहां डिवाइडर को पैंट किया जा रहा है। बड़ा लालपुर के दीन दयाल ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के सामने दीवारों पर काशी के घाट से लेकर तमाम कलाकृतियों को कई शिल्पकार उकेर रहे हैं। यही नहीं, बड़े-बड़े होल्डिंग और स्वागत गेट भी लगाए गए हैं। वहीं, एसपीजी ने अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र को अपने कब्जे में ले लिया है। किसी भी तरह के आम लोगों के अंदर जाने पर रोक लगाने की बातें हो रही हैं।

Prime Minister Narendra Modi to visit Varanasi and Ghazipur for Major Developmental Projects

इधर, अपना दल से तनातनी
सहयोगी दल अपना दल(एस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष पटेल ने भाजपा और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा था कि मिर्जापुर में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के कार्यक्रमों का भाजपा के नेता और जनप्रतिनिधि बहिष्कार कर रहे हैं। अब अनुप्रिया पटेल भी यूपी सरकार के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि गाजीपुर में होने वाली पीएम मोदी की सभा के लिए भी निमंत्रण मिला है लेकिन मंत्री और अपना दल (एस) के नेता नहीं जाएंगे। जब तक केंद्रीय नेतृत्व इस मसले का समाधान नहीं करता है तब तक हम किसी भी तरह से भाजपा का सहयोग नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+