देश को मिली सबसे आधुनिक महामना सुपरफास्ट एक्सप्रेस, पीएम ने किया रवाना
वाराणसी। प्रधानमंत्री आज वाराणसी पहुंचे हैं और वह यहां बहुप्रतिक्षित महामना एक्सप्रेस को हरी झंडी देकर रवाना किया। पहली बार इस ट्रेन में सफर कर रहे लोगों में जबरदस्त उत्साह है। PICS: इन तस्वीरों को देख भारतीय रेलवे पर होगा आपको गर्व

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को ड्रेका मैदान से हरी झंडी दिखायी। यह ट्रेन वाराणसी से लखनऊ होते हुए नई दिल्ली तक जाएगी। और महज 13 घंटे में यह वाराणसी से दिल्ली तक का सफर तय करेगी। यह हफ्ते में तीन दिन चलेगी।
इस ट्रेन की खासियत है कि अगर किसी तरह का ट्रेन में झटका लगता है तो यात्रियों को महसूस नहीं होगी। साथ ही ट्रेन की बोगियों को फायर प्रूफ बनाया गया है।
इस ट्रेन का नाम बनारस हिंदू विश्विद्यालय के संस्थापक महामना मदन मोहन मालवीय के नाम पर रखा गया है। ट्रेन में सभी आधुनिक सुविधायें है, कूड़ेदान से लेकर हर कोच में बायो ट्वायलेट बनाया गया है।
इस ट्रेन में पहली बार एसी कोच को नया स्वरूप दिया गया है और कोच में एलईडी स्क्रीन भी लगाये गये हैं। 14 घंटे के सफर में यह ट्रेन 800 किलोमीटर तक का सफर तय करेगी। ट्रेन में कुल 18 कोच हैं, इसमे फर्स्ट क्लास और सेकेंड क्लास के कोच हैं।












Click it and Unblock the Notifications