यूपी में पीएम, 1745 करोड़ की योजना को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में कई प्रोजेक्ट्स को दिखाई हरी झंडी, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित. बड़े नोट के बैन किए जाने पर बोल सकते हैं।
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में 17 प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण किया है, यहां उन्होंने रेलवे प्रोजेक्ट को हरी झंडी दिखाकर इसकी शुरुआत की। इस मौके पर उनके साथ रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार सहित कई नेता मौजूद रहे।

अखिलेश ने पीएम को फिर लिखा पत्र, 30 तक 500 के नोट इस्तेमाल करने दें
नहीं आए अखिलेश यादव
प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए यूपी के पंचायती राज मंत्री रामगोविंद चौधरी इस मौके पर पहुंचे। यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री यूपी में 500 और 1000 रुपए के नोट पर बैन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे।
नई ट्रेन जोड़ेगी अहम शहरों को
प्रधानमंत्री ने जिन योजनाओं को हरी झंडी दिखाई है वह 3 जून 2016 को कैबिनेट से पास हो चुकी हैं, जिसकी कुल लागत 1745 करोड़ रुपए है। जो नई रेल लाइन शुरु की जा रही है वह ताड़ीघाट, गाजीपुर और मऊ को एक साथ जोड़ेगी।
इसके अलावा रेलवे लाइन को डबल ट्रैक करने का भी काम शुरु किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी गाजीपुर से कोलकाता जाने वाली शब्दभेदी एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाई।
इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, जिसके बाद वह 1.10 बजे वह हेलीपैड से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications