विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष को सर तन से जुदा करने की मिली थी धमकी भरी चिठ्ठी, मुकदमा दर्ज
वाराणसी में विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष को सर तन से जुदा करने की मिली थी धमकी भरी चिठ्ठी, मुकदमा दर्ज कर पुलिस कर रही जांच
वाराणसी, 14 जुलाई : विश्व हिंदू सेना के अध्यक्ष अरुण पाठक को जान से मारने की एक धमकी भरी चिट्ठी मिलने के मामले में बुधवार को भेलूपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। भेलूपुर थाने में अरुण पाठक की पत्नी मनीषा पाठक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ है। मनीषा भेलूपुर थाना क्षेत्र के जैन श्वेतांबर तीर्थ सोसायटी में रहती हैं। जब से यह चिट्ठी मिली है तब से परिवार के लोगों में डर का माहौल है।

चिट्ठी में लिखा 'तेरा हाल भी कमलेश तिवारी और कन्हैया लाल की तरह होगा'
रजिस्टर्ड डाक से अरुण पाठक के पत्नी को मिली चिट्ठी में लिखा है 'ए अरुण पाठक तो लगातार इस्लाम के खिलाफ बोलता है या है तूने भी हमारे रसूल के खिलाफ गुस्ताखी की है। इसलिए तुझे और तेरे परिवार को इसकी सजा मिलेगी इंशाल्लाह। तुझे भी तेरे दोस्त कमलेश तिवारी और कन्हैया लाल के पास बहुत जल्द ही पहुंचा दिया जाएगा। नूपुर शर्मा का साथ देने वालों का जो हश्र किया है, तेरा भी यही हाल करेंगे इंशाल्लाह। तेरे और तेरे जैसों के रहते हम लोगों को गजवा ए हिंद का सपना पूरा नहीं हो पाएगा इसलिए तेरे और तेरे परिवार का खात्मा जरूरी है। तेरी गर्दन तक मेरा खंजर जरूर पहुंचेगा गुस्ताख-ए-रसूल की एक ही सजा सर तन से जुदा सर तन से जुदा।' चिट्ठी के अंत में "हम हैं नबी के नेक बंदे दारुल इस्लाम" लिखा हुआ है।

अरुण पाठक ने कहा सनातन धर्म के लिए हमारी आवाज हमेशा बुलंद रहेगी
इस मामले में अरुण पाठक एक वीडियो जारी कर कहा है कि 'हम ऐसी छूट भैया किस्म की हरकतों से डरने वाले नहीं हैं, हम बाला साहब ठाकरे के शिष्य हैं और छत्रपति शिवाजी महाराज का मैं अनुयाई हूं। सनातन धर्म के लिए हमारी आवाज हमेशा बुलंद रहेगी।' यह भी बता दें कि अरुण पाठक पूर्व में शिवसेना से जुड़े रहे हैं और ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में स्थित श्रृंगार गौरी के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए कई वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं। अरुण पाठक हिंदुत्व के समर्थन और इस्लाम विरोधी बयान बाजी को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications