पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में लगा 'बटेंगे तो कटेंगे' नारे वाला पोस्टर, BHU के छात्र नेता ने लगाया पोस्टर
Batenge to katenge Slogan Poster Varanasi: उत्तर प्रदेश में विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ पोस्टर वार अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी पहुंच गया है। वाराणसी के लंका इलाके में छात्र नेता द्वारा एक ऐसा ही पोस्टर लगाया गया है।
दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान बीते महीने मिर्जापुर में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 'एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, बटेंगे तो कटेंगे' बयान दिया गया था। उसके बाद इस बयान ने इतना तूल पकड़ की यह स्लोगन लिखा हुआ पोस्टर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लगाए गए।

इस बयान पर विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा भी पलटवार किया गया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा इस नारे को खराब बताया गया। इसके अलावा समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा लखनऊ में 'न बटेंगे न कटेंगे, पीडीए के साथ रहेंगे' के साथ ही अन्य पोस्टर लगवाया गया।
बाद में समाजवादी पार्टी द्वारा राजधानी लखनऊ में '27 के सत्ताधीस' का पोस्टर लगाया गया तो भाजपा के सहयोगी दल निषाद पार्टी द्वारा '27 के खेवनहार' लिखा पोस्टर लगाया गया। लगातार पोस्ट बार चलता रहा। इसी बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी पोस्टर लगा है।
रविवार को वाराणसी के लंका इलाके में काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र विवेक सिंह द्वारा पोस्टर लगवाया गया। जिसमें लिखा हुआ है कि 'हिंदू जाति में बटेंगे तो बांग्लादेश जैसे कटेंगे'। लंका इलाके में लगाया गया यह पोस्ट अब चर्चा में बना हुआ है।
वाराणसी में पोस्ट लगवाने वाले विवेक सिंह ने मीडिया कर्मियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने सनातनी भाइयों को संदेश देना चाहा है कि यदि आप जातियों में बाटेंगे तो बांग्लादेश जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है।
इसके साथ ही विवेक सिंह यह भी कहा कि यदि हम लोगों को भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान का समर्थन करना चाहिए और उनकी विचारधारा को मजबूत करने के साथ ही लोगों को जागरुक भी करना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications