Varanasi: विश्वनाथ धाम की भव्यता देख गदगद हुए कुमार विश्वास, बोले- भगवान द्वारा दिए सामर्थ्य का करें सदुपयोग
Varanasi: प्रख्यात कवि कुमार विश्वास गुरुवार की शाम वाराणसी पहुंचे। वाराणसी में उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम के दर्शन किए और संकट मोचन दरबार भी पहुंचे। पप्पू चाय की अड़ी पर चाय का आनंद भी लिए।

Varanasi: प्रख्यात कवि कुमार विश्वास अपने तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को सायं काल वाराणसी पहुंचे। वाराणसी पहुंचने के बाद वे श्री काशी विश्वनाथ धाम में पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन किया और काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता देखकर वे गदगद नजर आए।
दर्शन पूजन के बाद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी सरकार की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ ने उन्हें बहुत काबिल बनाया है। उन्होंने ईश्वर की कृपा से अपना संकल्प पूरा किया।
दरअसल, कवि कुमार विश्वास वाराणसी के अस्सी घाट पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने वाराणसी आए हैं। वह गुरुवार की शाम वाराणसी पहुंचे, वाराणसी पहुंचने के बाद वह अपने प्रशंसकों के साथ गंगा नदी के किनारे पहुंचे।
वहां मां गंगा को प्रणाम करने के बाद उन्होंने गंगा द्वारा से श्री काशी विश्वनाथ धाम में प्रवेश किया। धाम में प्रवेश करने के बाद श्री काशी विश्वनाथ धाम की भव्यता को देखकर वे काफी प्रसन्न नजर आए, इसके बाद उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन किए।
श्री काशी विश्वनाथ धाम में मत्था टेककर बाहर निकले तो मीडियाकर्मियों से भी रूबरू हुए। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम भव्य दिख रहा है और इसे अकल्पनीय बनाया गया है। इसके बारे में पहले कोई सोचा भी नहीं था।
इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के बारे में जो कहा जाता है उसे वर्तमान सरकार ने साकार किया है। कहा कि काशी विश्वनाथ धाम के इतने सुंदर दृश्य के बारे में उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था।
वहीं मीडिया कर्मियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी सरकार के बारे में सवाल किया, जिस पर उन्होंने कहा कि बाबा विश्वनाथ ने उन्हें सामर्थ्यवान बनाया है, मैं कहना चाहता हूं कि भगवान ने जिसे भी शक्ति दी है, वह उसका सदुपयोग करें। उसी में देशवासियों की भलाई भी है।
इसके अलावा अपने ट्विटर अकाउंट से उन्होंने लिखा कि 'परम आनंद का दिन। तीन लोक से न्यारी काशी में आज "काशी के कोतवाल" कालभैरव, मेरे बाबा तुलसी के पूज्य संकटमोचन अंजनीतनय हनुमंत, बाबा तुलसी के कक्ष व पादुका-दर्शन, नव्य काशी विश्वनाथ दर्शन के साथ-साथ संकटमोचन के महंत श्री विश्वभरनाथ मिश्र जी से सत्संग से लेकर पप्पू की अड़ी पर चायपान तक पूरी रस-वर्षा का आनंद पाया। कल अस्सी पर शाम आठ बजे आप सब सादर पधारें। अनहद बहेगा। अंत में उन्होंने ॐ पशुपतये नमः भी लिखा है।












Click it and Unblock the Notifications