ATC क्या है? कैसे करता है काम? Varanasi Airport पर बने अत्याधुनिक एटीसी का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नया एटीसी भवन बनकर तैयार हो गया है। 24 मार्च का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका शुभारंभ करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 मार्च को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आने वाले हैं। इस दौरान वाराणसी में प्रधानमंत्री 1500 करोड़ से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। Varanasi Airport पर अत्याधुनिक ATC भवन का भी शुभारंभ करेंगे। ऐसे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है कि एविएशन सेक्टर में एटीसी बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। एटीसी के द्वारा ही आसमान उड़ रहे विमानों की निगरानी की जाती है और पायलट को रास्ता बताया जाता है। आइए जानते हैं ATC के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी।

लैंडिंग और टेकऑफ के लिए जरूरी है एटीसी
इस बारे में वाराणसी एयरपोर्ट के अधिकारियों से बात की गई तो अधिकारियों द्वारा बताया गया कि हम आसमान में हर समय विमानों को उड़ते हुए देखते हैं। दिन में सूर्य की रोशनी के चलते आसमान में कम विमान दिखाई देते हैं लेकिन रात के समय अधिक विमानों को देखा जाता है। ऐसे में आसमान में उड़ रहे सभी विमानों को एटीसी के द्वारा ही रास्ता दिखाया जाता है। इसके अलावा एटीसी की अनुमति के बाद ही किसी भी एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ हो पाती है। एटीसी की अनुमति के बिना पायलट ना तो विमान को लेकर उड़ान भर सकता है और न ही एयरपोर्ट के रनवे पर उसकि लैंडिंग करा सकता है।

अवहेलना करने पर रद्द किया जाता है लाइसेंस
एयर ट्रेफिक कंट्रोल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को यदि कोई पायलट नहीं मानता है या फिर उसे जानबूझकर अनदेखा करता है और इसकी जानकारी होने के बाद कमर्शियल पायलट लाइसेंस अर्थात सीपीएल निरस्त कर दिया जाता है। इसके अलावा अन्य एविएशन सुरक्षा एजेंसियों द्वारा भी पायलट के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है। एटीसी के द्वारा ही ऐसा किया जाता है कि कौन सा विमान पहले उतरेगा और कौन सा विमान बाद में उतरेगा। इसके अलावा विमान उतरते समय के हिसाब से उसके लैंडिंग होगी यह भी एटीसी द्वारा निर्धारित किया जाता है। हालांकि बहुत लोगों को इसके बारे में नहीं पता है एटीसी को भी सूचना प्राप्त करने के लिए कई अन्य उपकरणों का सहारा लेना पड़ता है। इसमें सीएनएस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

वाराणसी हवाई क्षेत्र से प्रतिदिन गुजरते हैं इतने विमान
वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वाराणसी हवाई क्षेत्र से प्रतिदिन 750 से 800 विमानों का आवागमन होता है। गुजरने वाले विमानों में सर्वाधिक संख्या अंतरराष्ट्रीय विमानों की होती है। वाराणसी हवाई क्षेत्र में प्रारंभ करने और आसमान में उड़ते हुए हवाई क्षेत्र से दूसरे एटीसी के संपर्क में आने तक वाराणसी एयरपोर्ट के एटीसी में तैनात अधिकारियों द्वारा ही विमानों की निगरानी की जाती है और पायलट को उचित दिशा निर्देश दिए जाते हैं। इस हम तरह भी समझ सकते हैं कि कोई विमान लंदन एयरपोर्ट से उड़ान भरता है और उसे ताइवान जाना है। ऐसे में आसमान से उड़ते हुए जब वह वाराणसी एयरपोर्ट हवाई क्षेत्र से होकर गुजरेगा तो इस दौरान विमान उड़ाने वाले पायलट को वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात एटीसी के अधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश दिया जाएगा। एटीसी द्वारा तब तक विमान की निगरानी की जाएगी जब तक विमान दूसरे एटीसी के संपर्क में नहीं आ जाता है।

करीब 500 किलोमीटर है कवरेज क्षमता
वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नवनिर्मित एटीसी की कवरेज क्षमता करीब 500 किलोमीटर दूर तक की है। ऐसे में वाराणसी एयरपोर्ट से 500 किलोमीटर की परिधि में उड़ने वाले विमानों की निगरानी वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात एटीसी के अधिकारियों द्वारा की जा सकती है। हालांकि देश में कई अन्य जगह भी एटीसी बनाए गए हैं जिनकी एक निश्चित कवरेज क्षमता है। देश में एटीसी का निर्माण इस तरह दिया गया है कि हर एटीसी एक दूसरे की कवरेज क्षमता के अंदर तक भी कवरेज कर सकते हैं।

इमरजेंसी में काम आएगा पुराना एटीसी
वाराणसी एयरपोर्ट के निदेशक अर्यमा सान्याल द्वारा बताया गया कि वाराणसी एयरपोर्ट पर नया एटीसी भवन बन जाने और उसके माध्यम से विमानों का संचालन प्रारंभ हो जाने के बाद भी पुराने एटीसी भवन को अभी तोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी लगभग 1 से 2 साल तक पुराने एटीसी को भी कार्य में लिया जाएगा। यदि नए एटीसी में किसी तरह की समस्या होगी या फिर किसी आपातकालीन समय पुराने एटीसी का भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। जब यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि नया एटीसी पूरी तरह कवर कर सकता है और कार्यरत अधिकारी जब पूरी कार्यप्रणाली को समझ जाएंगे उसके बाद मुख्यालय के दिशा निर्देश पर पुराने एटीसी भवन को हटाने का फैसला लिया जाएगा।
Recommended Video

-
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL -
LPG Price Today: 'बिना DAC नहीं मिलेगा सिलेंडर', आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट?












Click it and Unblock the Notifications