PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को आएंगे काशी, अमूल प्लांट के साथ देंगे 21 सौ करोड़ रुपए की सौगात

PM नरेंद्र मोदी गुरुवार को आएंगे काशी, अमूल प्लांट के साथ देंगे 21 सौ करोड़ रुपए की सौगात

वाराणसी, 22 दिसंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 23 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। इस दौरान पीएम अमूल प्लांट समेत 21 सौ करोड़ रुपए की सौगात देंगे। ऐसा बताया जा रहा है कि पीएम मोदी करीब ढाई घंटे तक काशी में रहेंगे। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी जनका को करीब 22 परियोजनाओं को समर्पित करेंगे और करखियांव में जनसभा को संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि जनसभा को संबोधित करने से पहले वे दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता के लिए पोर्टल और लोगो को भी लांच करेंगे।

PM Narendra Modi will come to Kashi on Thursday, will give a gift of 21 hundred crores

इतना ही नहीं, पीएम मोदी 475 करोड़ की बनास काशी संकुल परियोजना का नींव रखेंगे। इसके बाद मंच पर अपने हाथ से वाराणसी के छह परिवारों को घरौनी का प्रमाण पत्र देंगे। इसमें तीनों तहसील यानी सदर, पिंडरा व राजातालाब के दो-दो परिवार शामिल होंगे। सके बाद प्रदेश के 20 लाख परिवारों को आनलाइन घरौनी (खतौनी) जारी करेंगे। इसमें 35 हजार परिवार वाराणसी जनपद के शामिल होंगे। लाभार्थियों के मोबाइल पर एसएमएस आएगा। लिंक को खोलने के बाद घरौनी का प्रमाण पत्र मोबाइल पर दिखने लगेगा।

870.16 करोड़ की 22 परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे
पीएम मोदी 870.16 करोड़ की लागत से निर्मित 22 परियोजनाएं जनता को समर्पित करेंगे। इसके साथ ही 1225. 51 करोड़ की परियोजनाओं की नींव भी रखेंगे। इस तरह काशी को प्रधानमंत्री 2095.67 करोड़ की सौगात देंगे।

सड़क मार्ग से ही पहुंचेंगे पीएम
पीएम मोदी 23 दिसंबर को विमान से बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से सड़क मार्ग से ही पिंडरा स्थित करखियांव पहुंचेंगे। पीएम के सड़क मार्ग से प्रस्थान और आगमन के दौरान उनके भव्य स्वागत की तैयारी है। इसके लिए जगह जगह भाजपा कार्यकर्ता पीएम के स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे और गगनभेदी नारों के साथ पुष्पवर्षा करेंगे।

इन परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
- 475 करोड़ की लागत से निर्मित होने वाले बनास काशी संकुल (अमूल प्लांट) -करखियांव की नींव रखेंगे। शिलान्यास के दौरान ही प्रधानमंत्री एक लाख 70 हजार दुग्ध उत्पादकों को 35.2 करोड़ रुपये बोनस का आनलाइन ट्रांसफर करेंगे।
- मोहनसराय दीनदयाल चकिया मार्ग (लंबाई 11 किमी) के मध्य सर्विस लेन के साथ सिक्स लेन कार्य - 412.53 करोड़
- वाराणसी -भदोही-गोपीगंज मार्ग (एसएच-87) भी फोर लेन ( 8.6 किलोमीटर) मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण- 269 .10 करोड़
- दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड संयत्र, रामनगर बायो गैस पावर उत्पादन केंद्र -19 करोड़
- आयुष मिशन के तहत राजकीय होम्यापैथिक मेडिकल कॉलेज- 49.99 करोड़

इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण
- 50 बेड युक्त एकीकृत आयुष चिकित्सालय ग्राम भदरासी विकास खंड आराजीलाइन- 6.41 करोड़ रुपये
-कालभैरव वार्ड का पुनर्विकास कार्य -16.24 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-राजमंदिर वार्ड का पुनर्विकास कार्य-13.53 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-दशाश्वमेध वार्ड का पुनर्विकास कार्य- 16.22 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-जंगमबाड़ी वार्ड का पुनर्विकास कार्य-12.65 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-गढ़वासी टोला का पुनर्विकास कार्य-7.90 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-नदेसर तालाब का विकास एवं सुंदरीकरण -3.02 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-सोनभद्र तालाब का विकास एवं सुंदरीकरण -1.38 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-शहर में 720 स्थल पर उन्नत सर्विलांस कैमरा-128 .04 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-बेनियाबाग पार्क में भूमिगत पार्किंग व पार्क का विकास कार्य-90.42 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-सड़क व चौराहों का सुधार कार्य (फेज-1 मैदागिन से गोदौलिया, गोदौलिया से सोनारपुरा व सोनारपुरा से अस्सी व सोनारपुरा से भेलूपुर व गोदौलिया से गिरजाघर) -25 करोड़ (स्मार्ट सिटी )
-50 एमएलडी क्षमता की एसटीपी रमना का निर्माण - 161.31 करोड़ (गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई)
-बीएचयू में डाक्टर हास्टल, नर्स हास्टल व धर्मशाला का निर्माण-130 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)
-बीएचयू में अंतरविश्वविद्यालयी शिक्षक शिक्षा केंद्र का निर्माण - 107.36 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)
-बीएचयू में 80 आवासीय फ्लैट-पैकेज-1 तहत जोधपुर कालोनी में निर्मित-60.63 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)
-बीएचयू में 80 आवासीय फ्लैट-पैकेज-2 तहत जोधपुर कालोनी में निर्मित-60.63 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)
-राजकीय आइटीआइ करौंदी में 13 आवासों का निर्माण-2.75 करोड़ (सीएंडडीएस)
- गुरु रविदास की जन्म स्थली सीरगोवर्धन के पर्यटन विकास फेज-1 के तहत सामुदायिक हाल व शौचालय का निर्माण-5.35 करोड़ (राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड भदोही इकाई)
-अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान ईरी में स्पीड ब्रीडिंग फैसिलिटी का निर्माण -3.55 करोड़ (ईरी के सवीर बायोटेक लिमिटेड)
-केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षण संस्थान सारनाथ में शिक्षक प्रशिक्षण भवन का निर्माण-7.10 करोड़ (नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कारपोरेशन)
-तहसील पिंडरा में दो मंजिला अधिवक्ता भवन का निर्माण -1.64 करोड़ (लोक निर्माण विभाग, निर्माण खंड)
-क्षेत्रीय निर्देश मानक प्रयोगशाला का निर्माण पिंडरा-9.03 करोड़ (केंद्रीय लोक निर्माण विभाग)

Recommended Video

    Phone Tapping: Akhilesh के बाद OP Rajbhar ने CM Yogi पर लगाया आरोप, जानें क्या कहा ? वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+