पीएम मोदी ने वाराणसी को दी 1500 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात, योगी सरकार की सराहना की
वाराणसी, 15 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में 1500 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कोरोना नियंत्रण को लेकर यूपी की योगी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कोरोना वायरस के बदलते हुए और खतरनाक रूप ने पूरी ताकत के साथ हमला किया था। लेकिन काशी सहित यूपी ने पूरे सामर्थ्य के साथ इतने बड़े संकट का मुकाबला किया। कोरोना से निपटने में उत्तर प्रदेश के प्रयास उल्लेखनीय हैं।

देश में कोरोना की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य यूपी: पीएम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश पूरे देश में कोरोना की सबसे ज़्यादा टेस्टिंग करने वाला राज्य है। आज उत्तर प्रदेश पूरे देश में सबसे ज़्यादा वैक्सीनेशन करने वाला राज्य है। उन्होंने कहा कि काशी नगरी आज पूर्वांचल का बहुत बड़ा मेडिकल हब बन रही है। जिन बीमारियों के इलाज के लिए कभी दिल्ली और मुंबई जाना पड़ता था, उनका इलाज आज काशी में भी उपलब्ध है।
'काशी को मिल रहे महिलाओं, बच्चों की चिकित्सा से जुड़े नए अस्पताल'
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि काशी के मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में आज कुछ और कड़ियां जुड़ रही हैं। आज महिलाओं और बच्चों की चिकित्सा से जुड़े नए अस्पताल काशी को मिल रहे हैं। इसमें से 100 बेड की क्षमता बीएचयू में और 50 बेड ज़िला अस्पताल में जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश के अग्रणी इन्वेस्टमेंट डेस्टिनेशन के रूप में उभर रहा है। कुछ साल पहले तक जिस यूपी में व्यापार-कारोबार करना मुश्किल माना जाता था, आज मेक इन इंडिया के लिए यूपी पसंदीदा जगह बन रहा है। देश में आधुनिक कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए जो 1 लाख करोड़ रुपए का विशेष फंड बनाया गया है, उसका लाभ अब हमारी कृषि मंडियों को भी मिलेगा। ये देश की कृषि मंडियों के तंत्र को आधुनिक और सुविधा संपन्न बनाने की तरफ एक बड़ा कदम है।
सुबह 10 बजे वाराणसी पहुंचे पीएम मोदी
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 10 बजे वायुसेना के विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके बाद पीएम वाराणसी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय मैदान पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में काशी देश और दुनिया के सामने अपनी जो नई पहचान बनाई है, नई काशी आज स्मार्ट काशी के रूप में प्रदेश और दुनिया के लिए एक मॉडल बनी हुई है।
-
Kerala Elections 2026: पीएम मोदी के तिरुवनंतपुरम रोड शो में उमड़ा जनसैलान, दावा किया- BJP-NDA की बनेगी सरकार -
Disha Sharma कौन हैं? शादी में PM मोदी ने दिया 'खास तोहफा' क्या है? Rajat Sharma बोले- 'आपने दिन खास बनाया' -
Rajat Sharma का Damad कौन है? बेटी Disha संग रचाई शादी, PM मोदी-Salman समेत ये हस्तियां पहुंचीं -
Kal Ka Mausam: पश्चिमी विक्षोभ का असर, 6-7 अप्रैल को Delhi-UP समेत कहां-कहां बारिश-तूफान? IMD का अलर्ट जारी -
Rajat Sharma Daughter Wedding: एक ही मंच पर PM Modi, शाहरुख और सलमान, रजत शर्मा की बेटी की शादी की फोटो वायरल -
UP Board Result: कब आएगा यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? मार्कशीट डाउनलोड करने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस -
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
Trump Warning Iran: 'सिर्फ 48 घंटे, फिर नक्शे से मिट जाएगा नाम', ट्रंप ने ईरान को दी आखिरी चेतावनी












Click it and Unblock the Notifications