प्रचंड जीत के बाद जनता का आभार जताने काशी पहुंचे पीएम मोदी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा

Varanasi news, वाराणसी। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करने काशी पहुंचे। यहां उन्होंने प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा अर्चना की। काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा के बाद पीएम भाजपा के कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगे। बता दें, पीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट किया, मां से आशीर्वाद लेने के लिए कल शाम गुजरात जाऊंगा। मुझ पर पुन: विश्वास जताने के लिए परसों मैं काशी की महान भूमि के लोगों का आभार जताने वहां जाऊंगा।''

pm narendra modi varanasi visit news and updates

'हर-हर मोदी' के लगे नारे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी जीत के बाद पहली बार बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने और अपने काशी के लोगों का आभार व्यक्त करने वाराणसी पहुंचे। जैसे ही मोदी का काफिला पुलिस लाइन से निकल कर अलग-अलग रास्तों को क्रॉस करते कबीर चौरा पहुंचा तो पिपलानी कटरा के करीब लोगों ने 'हर हर मोदी' के नारे लगाने शुरू कर दिए। यह देख कर पीएम भी अपनी गाड़ी के अंदर से बैठकर हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन करते नजर आए।

pm narendra modi varanasi visit news and updates

कार्यकर्ताओं ने किया भाजपा का झंडा लहरा कर किया स्वागत

प्रधानमंत्री पुलिस लाइन से चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर, मैदागिन, बांसफाटक होते हुए मंदिर पहुंचें। पीएम मोदी के स्वागत में चौराहों को सजाया गया है। हर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का झंडा लहराकर पीएम का स्वागत किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+