जब स्कूली बच्चियों को देख रुक गए पीएम, सुनी देशभक्ति की कविता, देखिए Video

Varanasi news, वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे और आखिरी पल वाराणसी के श्री काल भैरव मंदिर में विशेष पूजन करने के बाद अपने नामांकन के लिए नामांकन स्थल के लिए रवाना हुए। इसी बीच कैंटोनमेंट इलाके के छावनी परिषद के बालिका विद्यालय के बाहर स्कूल की बच्चियों को देख काफिला रुकवा दिया। बकायदा उतर कर उनके पास गए। यही नहीं पीएम मोदी ने इन बच्चों से देशभक्ति गीत भी सुना।

pm narendra modi listen patriotic song from students in varanasi

पीएम ने गाने के साथ बजाई ताली

जैसे ही स्कूल की बच्चियों ने देशभक्ति गीत सुनाना शुरू किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को रोक नहीं पाए और बच्चियों के गाने के साथ ताली बजाना शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने खुद कह कर बाकी बच्चियों से भी ताली बजवाई। इसके अलावा स्कूल में घड़ी पहनकर के आई एक बच्ची से नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि क्या तुम्हें समय देखने आता है और बकायदा उसके हाथों को पकड़कर दूसरे बच्चे से पूछा कि बताओ कितने बज रहे हैं।

pm narendra modi listen patriotic song from students in varanasi

'हम बच्चे इसी देश के है' गीत सुना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैंटोनमेंट इलाके के छावनी बालिका विद्यालय के बच्चियों को देख पहले उनसे पूछा कि ऐसा कौन है जिसे मजा नहीं आता। तो सभी बच्चियों ने जबाब दिया आता है आता है हमें आता है। फिर पीएम ने कहा कि गीत कौन सा आता है, तो बच्चों ने उन्हें कविता सुनाई 'हम बच्चे इसी देश के हैं, दांत हमारे कच्चे हैं। हम भी लड़ने जाएंगे, सीने पर गोली खाएंगे' इस बात को सुनकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भावुक हो उठे और उन्होंने तुरंत सभी बच्चियों से ताली बजाने को कहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+