पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे 22 योजनाओं की सौगात, बनेगी मेगा डेयरी
वाराणसी, 23 दिसंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी में कई योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण फूड पार्क में बानस डेयरी संकल्प की नींव रखेंगे। पीएम 22 योजनाओं का उद्घाटन और नींव रखेंगे, जिसकी कुल लागत 870 करोड़ रुपए है। गौर करने वाली बात है कि डेयरी का निर्माण 30 एकड़ की जमीन पर किया जाएगा, जिसमे 475 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। यहां पर पांच लाख लीटर दूध हर रोज प्रोसेस किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री 1.7 लाख दूध उत्पादन कने वालों के बैंक खात मं सीधे 35 करोड़ रुपए ट्रांसफर करेंगे जो लोग बानस डेयरी से जुड़े हैं। दुग्ध उत्पाद के लिए एक खास वेबसाइट और लोगों को भी पीएम मोदी लॉन्च करेंगे। जिससे दूध की गुणवत्ता की परख होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य से जुड़े प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन करेंगे जिसमे डॉक्टर-नर्स के लिए हॉस्टल शामिल हैं। साथ ही 130 करोड़ रुपए की लागत का शेल्टर होम भी महामना पंडित मदन मोहन मालवीय कैंसर सेंटर में बनाया जाएगा। 50 आयुष अस्पतालों का भी उद्घाटन किया जाएगा। 49 करोड़ रुपए की लागत के सरकारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का भी नींव रखी जाएगी। पीएम प्रयागराज और भदोही के लिए दो सड़कों की भी नींव रखेंगे जिससे कनेक्टिविटी बेहतर होगी। गुरू रविदास जी मंदिर से जुड़े दो प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी 28 दिसंबर को कानपुर आईआईटी क दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेंगे।












Click it and Unblock the Notifications