PM Modi Varanasi: काशी में 12,110 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी
PM Modi वाराणसी जिले में 7 जुलाई को अपने दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री द्वारा 12,110.24 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।
PM Modi Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 12,110.24 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी मुहर लग गई। मंगलवार को वाराणसी आगमन के दौरान मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर इसकी सूची तैयार की गई।
तैयार की गई सूची में से तीन परियोजनाओं को हटा दी गई है। बताया गया कि चंद्रप्रभु जैन मंदिर के पास चंद्रावती घाट का पुनर्विकास और रामनगर में शास्त्री घाट तथा सामने घाट का पुनर्विकास कार्य का नाम पीएम द्वारा लोकार्पण और शिलान्यास किए जाने वाले योजनाओं की सूची से हटा दिया गया है।

जारी सूचना में बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को दोपहर में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद सड़क मार्ग से भी वाराणसी जनपद के हरहुआ ब्लाक अंतर्गत वाजिदपुर ग्राम सभा में पहुंचेंगे।
वाजिदपुर ग्राम सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलग-अलग जनपदों से आए लाभार्थियों से संवाद करेंगे तथा सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे इसके अलावा किसी कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण और पीएम स्वनिधि तथा आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे।
अधिकारियों द्वारा यह भी बताया गया कि वाजिदपुर में स्थित सभा स्थल पर ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10720.58 करोड़ की 19 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1389.66 करोड़ की 10 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद सड़क मार्ग से प्रस्थान होकर प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस पहुंचेंगे।
बरेका गेस्ट हाउस में कुछ देर ठहरने के बाद प्रधानमंत्री वाराणसी के लहरतारा मंडुआडीह मार्ग पर स्थित विश्वनाथ लान में जाएंगे। विश्वनाथ लान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और नेताओं के साथ टिफिन बैठक में शामिल होंगे। वहां से वापस लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे तथा अगले दिन तेलंगाना के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
करेंगे मिशन 2024 का शंखनाद: लोकसभा चुनाव 2024 में अभी समय है हालांकि अभी से ही भारतीय जनता पार्टी द्वारा तैयारियां की जा रही है। वाराणसी के वाजिदपुर में होने वाली जनसभा में वाराणसी के अलावा जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, चंदौली समेत काशी क्षेत्र में आने वाले अन्य जनपदों से भी लाभार्थियों व लोगों को बुलाया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वाजिदपुर में आयोजित जनसभा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिशन 2024 का शंखनाद कर सकते हैं। वहीं जनसभा में भीड़ को जुटाने के लिए वाराणसी जिले के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले भाजपा नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications