PM Modi in Varanasi: तीसरी बार शपथ लेने के बाद वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, तैयारियों में जुटे अधिकारी
PM Modi in Varanasi: तीसरी बार प्रधानमंत्री की शपथ लेने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही काशी आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार से विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे और गंगा आरती में भी शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार सांसद बने हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सबसे पहले वे वाराणसी आएंगे।

वाराणसी में दर्शन पूजन करने के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी के मतदाताओं का आभार जताने के लिए एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं। हालांकि अभी तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन का आधिकारिक प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है।
लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी आगमन की प्राथमिक सूचना मिलने के बाद अधिकारियों और पार्टी के लोगों द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। यह भी कहा जा रहा है कि एसपीजी की एक टीम प्रधानमंत्री के आगमन से पहले वाराणसी पहुंच गई है और शनिवार को बरेका में निरीक्षण करेगी।
बरेका के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण करने के लिए एसपीजी की टीम पहुंचेगी। सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एसपीजी की टीम जिले के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर चर्चा करेगी।
शुक्रवार को एयरपोर्ट पर हुई थी बैठक
एसपीजी की टीम ने वाराणसी पहुंचने के बाद शुक्रवार को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कॉन्फ्रेंस हाल में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और प्रस्थान के दौरान एयरपोर्ट पर सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई।
अभी तक चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा शहर जाएंगे लेकिन जब तक आधिकारिक प्रोटोकॉल जारी नहीं हो जाता तब तक पूरा मामला स्पष्ट नहीं हो पाएगा। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का कहना है कि अभी तक इस बारे में उनका कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।












Click it and Unblock the Notifications