वाराणसी के गंजारी में जनसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, देंगे इंटरनेशनल स्टेडियम क्रिकेट की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आने वाले हैं। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। परियोजनाओं का लोकार्पण शिलान्यास करने के अलावा प्रधानमंत्री वाराणसी में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री की जनसभा को ध्यान में रखते हुए वाराणसी के रोहनिया इलाके के करसड़ा में जनसभा स्थल के लिए स्थान का चयन हुआ था लेकिन अब उसे निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी रिंग रोड फेज 2 के किनारे गंजारी गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।

pm-modi-will-address-a-public-meeting-in-ganjari-varanasi

गंजारी गांव में ही इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का भी निर्माण होना है। ऐसे में इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा यहीं पर एक जनसभा को संबोधित किया जाएगा। गंजारी में पीएम की जनसभा के लिए स्थान चयनित करने के बाद अधिकारियों द्वारा अब गंजारी में तैयारियां की जा रही हैं।

इसलिए गंजारी गांव का किया गया चयन
दरअसल, गंजारी गांव वाराणसी में बनाए गए रिंग रोड फेज 2 के किनारे सटा हुआ गांव है। रिंग रोड से सटे होने के चलते यहां लोगों को पहुंचने में भटकना नहीं पड़ेगा और लोग आसानी से सभा स्थल तक पहुंच जाएंगे। इसके अलावा रोहनिया में जिस स्थान पर जनसभा स्थल बनाया जा रहा था वहां पर बरसात के समय समस्या हो सकती थी।

हालांकि गंजारी गांव में जनसभा स्थल के समीप किसी प्रकार की समस्या नहीं हो सकती है। अधिकारियों का मानना है कि बरसात के समय भी जर्मन हैंगर में आसानी से लोग रह सकेंगे, इसके अलावा रिंग रोड से सटा इलाका होने के कारण आवागमन में लोगों को आसानी होगी बरसात का कोई खास असर नहीं पड़ेगा।

टेंडर हो चुका है जारी
वाराणसी में 30.6 एकड़ में बनाए जाने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के लिए भूमि का चयन पिछले साल ही कर लिया गया था। भूमि का चयन किए जाने के बाद किसानों से उनकी भूमि खरीदी गई। स्टेडियम का मैप आदि तैयार किए जाने के बाद इसी साल स्टेडियम निर्माण के लिए टेंडर जारी किया गया और एक कंपनी को टेंडर अलर्ट भी हो गया है।

ऐसे में वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की जहां आधारशिला रखी जाएगी वहीं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में नवनिर्मित अटल आवासीय विद्यालयों का उद्घाटन भी किया जाएगा। इसके अलावा करोड़ों की कई योजनाओं का भी लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+