Varanasi News: पीएम मोदी के स्वागत की तैयारी में जुटी काशी, सीएम योगी ने तैयारियों की समीक्षा की

Varanasi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अपने 51वें काशी दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी सेवापुरी स्थित सेवापुरी ब्लाक के बनौली गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे और वाराणसी को करीब 2200 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात देंगे।

प्रधानमंत्री के आगमन से पहले शुक्रवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। माना जा रहा है कि वह रात में पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी करेंगे।

pm modi varanasi visit august 2025

मुख्यमंत्री शनिवार सुबह हेलिकॉप्टर से बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। इस दौरान सीएम काशी विश्वनाथ और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करने के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ शनिवार को पीएम मोदी के साथ जनसभा में भी मौजूद रहेंगे।

काशी को मिलेगी 54 विकास योजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे में वाराणसी को 38 नई योजनाओं का शिलान्यास और 16 तैयार परियोजनाओं का लोकार्पण मिलने जा रहा है। कुल 54 योजनाओं पर करीब 2200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

दालमंडी की तंग गलियों को चौड़ा करने की परियोजना भी इसी में शामिल है। इसके अलावा लमही में मुंशी प्रेमचंद स्मारक का जीर्णोद्धार, आधुनिक म्यूजियम और पर्यटन सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

किसानों और दिव्यांगजनों को भी मिलेगा सीधा लाभ

प्रधानमंत्री अपने संबोधन से पहले देश के 10 करोड़ से अधिक किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि की अगली किस्त उनके खाते में ट्रांसफर करेंगे। एक बटन दबाकर यह राशि सीधे भेजी जाएगी।

इसके अलावा मंच से ही 2025 दिव्यांगजनों को उपकरणों का वितरण भी किया जाएगा। यह कार्यक्रम सामाजिक समावेश और सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वाराणसी कमिश्नर एस. राजलिंगम ने जानकारी दी कि सभी परियोजनाओं की डीपीआर तैयार है और स्थल पर अंतिम निरीक्षण भी हो चुका है। लोकार्पित परियोजनाएं उसी दिन से आम जनता के लिए खोल दी जाएंगी।

कार्यक्रम स्थल को पूरी तरह सजाया गया है। पीएम मोदी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा सीधा बनौली के कार्यक्रम स्थल जाएंगे।

सेवापुरी में पीएम मोदी का कार्यक्रम दोपहर 12:40 बजे तक चलेगा जिसके बाद वे एयरपोर्ट लौटकर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। कुल मिलाकर पीएम का यह दौरा लगभग दो घंटे का होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+