पीएम मोदी की मां हीराबेन का वाराणसी में हुआ पिंडदान, अनुष्ठान के दौरान भावुक नजर आए पीएम के छोटे भाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पिंडदान हुआ। पीएम मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी द्वारा अनुष्ठान पूरा किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का शुक्रवार को वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर पिंडदान हुआ। दशाश्वमेध घाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी द्वारा अनुष्ठान कार्य पूर्ण किए गए। अनुष्ठान के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी भावुक नजर आए।
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन का बीते साल दिसंबर माह में तबीयत खराब था और उन्हें अमदाबाद के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 100 साल की उम्र में बीते साल दिसंबर माह में 30 दिसंबर को सुबह करीब 3:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थीं।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी वाराणसी पहुंचे और वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर तीर्थ पुरोहित राजू झा द्वारा विधि विधान से पिंडदान को पूर्ण कराया गया।
मां हीराबेन का पिंडदान संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज मोदी गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा आरती में भी शामिल हुए और गंगा आरती में भी उन्होंने मां हीराबेन के लिए विशेष पूजन किया।

इसके अलावा वैदिक रीति से उन्होंने मां गंगा का पूजन किया व भाव विभोर होकर मां भगवती की आरती देखी। इस दौरान गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष तिवारी, सचिव हनुमान यादव द्वारा उन्हें अंगवस्त्रम व प्रसाद भेंट किया गया।
-
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
PM Modi Speech Highlights: 'नौजवानों के भविष्य को मिलेगी उड़ान', PM मोदी ने किया Noida Airport का उद्घाटन -
Jewar Noida Airport LIVE: उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक है नोएडा एयरपोर्ट-PM मोदी -
Jewar Airport: 'हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज', PM मोदी ने किया एशिया के सबसे बड़े एयरपोर्ट का उद्घाटन! -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Jewar Airport: आज खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
PM Modi CM Meeting: PM मोदी राज्यों के CM के साथ कर रहे मीटिंग, ममता बनर्जी क्यों नहीं हुईं शामिल? -
Jewar Airport Explainer: कितनी लागत से बना? कितनी फ्लाइट्स चलेंगी-कनेक्टिविटी? कितने टर्मिनल?-7 सवालों के जवाब -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत












Click it and Unblock the Notifications