पीएम मोदी ने काशी को दिया 'रुद्राक्ष' सेंटर का तोहफा, बोले- हमारा सबसे भरोसेमंद दोस्त है जापान
वाराणसी, 15 जुलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और सम्मेलन केंद्र 'रुद्राक्ष' का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जापान के ही मेरे एक और मित्र शिंजो आबे जी। मुझे याद है, शिंजों आबे जी जब प्रधानमंत्री के तौर पर काशी आए थे, तो रुद्राक्ष के आइडिया पर उनसे मेरी चर्चा हुई थी, उन्होंने तुरंत ही अपने अधिकारियों से इस आइडिया पर काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि भारत के परममित्र जापान के प्रधानमंत्री श्री योशीहिदे सुगा और भारत में जापान के राजदूत सुजुकी सातोषी जी को बहुत धन्यवाद करता हूं। प्रधानमंत्री योशीहिदे जी उस समय चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी थे। तब से लेकर पीएम की भूमिका तक, लगातार वो इस प्रोजेक्ट में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहे हैं।
Recommended Video

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना काल में जब दुनिया ठहर सी गई, तब काशी संयमित तो हुई, अनुशासित भी हुई, लेकिन सृजन और विकास की धारा अविरल बहती रही। काशी के विकास के ये आयाम, ये 'इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एंड कन्वेंशन सेंटर- रुद्राक्ष' आज इसी रचनात्मकता का इसी गतिशीलता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भारत और जापान की सोच है कि हमारा विकास हमारे उल्लास के साथ जुड़ा होना चाहिए। ये विकास सर्वमुखी होना चाहिए, सबके लिए होना चाहिए और सबको जोड़ने वाला होना चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि जब पिछले 7 सालों में इतनी सारी विकास परियोजनाओं से काशी का श्रंगार हो रहा है, तो ये श्रंगार बिना रुद्राक्ष के कैसे पूरा हो सकता था? अब जब ये रुद्राक्ष काशी ने धारण कर लिया है, तो काशी का विकास और ज़्यादा चमकेगा और ज्यादा काशी की शोभा बढ़ेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, ''14 जुलाई 2018 को जापान के सहयोग से इस रुद्राक्ष अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर का भूमि पूजन हुआ था। आज इस सेंटर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों से हुआ, मैं इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करता हूं।'' इस मौके पर जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सम्मेलन केंद्र 'रुद्राक्ष' का उद्घाटन होने पर मैं हार्दिक बधाई देना चाहता हूं। इस शहर का जापान के साथ घनिष्ठ संबंध है।''
-
Petrol Price Bangalore: Excise Duty कटौती से बेंगलुरु में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? जान लें ताजा भाव -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
फ्रांस में गूंजेगा भारत का नाम! 'एवियन समिट' में शामिल होंगे PM Modi, G7 बैठक में जयशंकर-बैरो की बड़ी बातचीत -
Middle East Crisis पर PM मोदी ने CM संग बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, क्या है सरकार का 7 एम्पावर्ड ग्रुप्स प्लान? -
Jewar Airport: कल खुलेगा एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट! PM के लिए सुरक्षा का अभेद्य किला! कब टेकऑफ होगी फ्लाइट? -
LPG GAS Crisis Big News: Delhi के लिए खुशखबरी! इन 7 कैटेगरी में बंटा कमर्शियल LPG कोटा 20% से बढ़ाकर 50% हुआ -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Uttar Pradesh Silver Rate: रामनवमी पर Ayodhya में जबरदस्त लुढ़की चांदी? UP के इन 9 शहरों में ₹10,000 की गिरावट -
Uttar Pradesh Gold Rate: पेट्रोल-डीजल किल्लत के बीच राम नवमी पर सोना बना सहारा? UP के 10 शहरों में क्या रेट?












Click it and Unblock the Notifications