PM Modi in Varanasi: 5 नवंबर को फिर वाराणसी आएंगे पीएम मोदी, काशी को फिर मिलेगी करोड़ों की सौगात, जानें डिटेल
PM Modi in Varanasi: बीते शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में थे। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वांचल के पहले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी गई। इसके अलावा कई अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास प्रधानमंत्री द्वारा किया गया।
अब प्रधानमंत्री नवंबर माह में एक बार फिर वाराणसी पहुंचेंगे। प्राथमिक सूचना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 12 से अधिक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता के समापन में खिलाड़ियों को भी पीएम सम्मानित करेंगे।

दरअसल, वाराणसी में 'काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता' का आयोजन हो रहा है। इसमें काशी के खिलाड़ियों और प्रतिभावान बच्चों को अपने प्रतिभा को निखारने का अवसर प्रदान किया जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पहले से ही तैयारी चल रही थी और मौजूदा समय में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के साथ ही प्रतियोगिता भी आयोजित हो रही है।
इस इस प्रतियोगिता का समापन 5 नवंबर को होगा ऐसे में काशी के सांसद और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को वाराणसी आएंगे। वाराणसी में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
इसके अलावा यह भी बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात और बातचीत कर सकते हैं। शनिवार को वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता को भव्य तरीके से आयोजित करने के संकेत दिए गए।
इसी बात से यह संभावना लगाई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 5 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे। वाराणसी आगमन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फुलवरिया फोरलेन के साथ ही कुल 12 से ज्यादा विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा योजनाओं की सूची तैयार करने के साथ ही अन्य तैयारियां भी प्रारंभ हो चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications