पंडित नेहरू कागजों और फाइलों को दबाकर चले गए- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में रैली के दौरान कालाधन और भ्रष्टाचार पर जमकर बोला हमला

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए भोजपुरी भाषा में यहां के लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि यहां हजारों जवानों ने देश के लिए बड़ा योगदान दिया है, मैं उन्हें सलाम करता हूं।

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब मैं लोकसभा चुनाव के दौरान आया था तो मैंने कहा था कि मुझपर भरोसा करो, मैंने कहा था कि मेरा छोटा भाई चुनाव लड़ रहा है। आपने विकास की नींव रखने का काम उस वक्त किया था। अगर 2014 में यूपी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में मदद ना करता तो ना भ्रष्टाचारियों ना कालाधन वालों को चिंता होती।

अमीर नींद की गोलियां ढूंढ रहे हैं
पीएम ने कहा कि यह आपकी ताकत है कि गरीब चैन की नींद सो रहा है जबकि अमीर नींद की गोलियां खरीदने के लिए बाजार के चक्कर काट रहा है। यह सब आपके समर्थन और वोट की वजह से हो पाया है।

विश्वनाथ जी संसद में रोए थे
प्रधानमंत्री ने इस मौके पर पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित नेहरू पहले पीएम थे, यूपी से कई पीएम देश को मिले हैं। उस समय यहीं से लोकसभा सदस्य श्रीमान विश्वनाथ जी ने संसद में खड़े होकर भाषण किया था।

भाषण के दौरान उनके आंखों से आंसू बह रहे थे। उन्होंने कहा था कि पंडित जी आप यूपी से चुनकर आए हो, वहां एक पूर्वांचल हैं और वहां गरीबी इतनी भयावह है कि यहां के लोग गोबर में से गेंहू के दाने निकालकर उसे धोकर अपना पेट भरते हैं।

सदन में हर किसी की आंख में आंसू थे
उस वक्त पूरी संसद के आंख में आंसू थे, हर कोई इस परिस्थिति का बयान सुनकर हिल गया था, तब जाकर पंडित नेहरूजी ने पटेल कमेटी बनाई थी, वह पटेल गुजरात से थे, एचएम पटेल। उस कमेटी ने रिपोर्ट दी थी कि इस इलाके के लिए क्या-क्या करना है।

पंडित जी चले गए, कई प्रधानमंत्री आए और चले गए, मैं यूपी से नौंवा प्रधानमंत्री हूं, मुझसे पहले 8 आए, वह रिपोर्ट आज भी डिब्बे में बंद है। मैं जानबूझकर आज 14 नवंबर को आया हूं। जो बात 1962 में हुई थी वह आजतक लागू नहीं हुई।

पंडित नेहरू कागजों और फाइलों को दबाकर चले गए
पंडित जी आपकी आत्मा जहां भी हो, 1962 में इन गरीब लोगों के लिए उनकी आस्था को आप कागजों और फाइलों दबाकर चले गए, आपका दल भले ही मुझे गाली देता हो, मुझपर झूठे आरोप लगाता हो, तो भी मैं आपके जन्मदिन पर वह अधूरा काम करने की शुरुआत कर रहा हूं। ऐसी श्रद्धांजली आपको किसी ने नहीं दी होगी जो यूपी का एमपी आपको दे रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+