PM in Varanasi: प्रधानमंत्री की सभा के चलते काशी में बदले ट्रैफिक रूट, सुबह 5 से दोपहर 2 बजे तक डायवर्जन लागू

PM in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2 अगस्त को प्रस्तावित वाराणसी यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। उनकी जनसभा के मद्देनज़र शहर में ट्रैफिक और पार्किंग को लेकर जिला प्रशासन ने बेहद सख्त और व्यवस्थित प्लान लागू किया है। सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने के लिए कई मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री पर अस्थायी रोक लगाई गई है।

शनिवार सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक शहर में कई महत्वपूर्ण मार्ग डायवर्ट रहेंगे। आमजन से लेकर अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों तक के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। विशेष रंग के स्टीकर के आधार पर वाहनों को तय रूट और पार्किंग स्थल आवंटित किए गए हैं, जिससे ट्रैफिक नियंत्रण प्रभावी बनाया जा सके।

pm in varanasi traffic control plan

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो आयोजन स्थल सेवापुरी के बनौली क्षेत्र में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में किसी भी तरह की अफरातफरी से बचने के लिए पूरे ट्रैफिक रूट को जोन में बांटा गया है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम हर मोड़ पर तैनात रहेगी।

शनिवार को ट्रैफिक रूट में किया जाएगा बदलाव

बाबतपुर से कछवा रोड तक भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। केवल प्रधानमंत्री की रैली से जुड़े वाहन ही अनुमति के दायरे में आएंगे। आम ट्रैफिक को हरहुआ-रिंग रोड होते हुए वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।

परमपुर अंडरपास से लेकर कपसेठी चौराहा तक का रास्ता भी बंद रहेगा। सिरीहरा बाजार और चाइल्ड डेवलपमेंट स्कूल की ओर भी केवल ड्यूटी पर लगे अधिकारी या पासधारी वाहन ही जा सकेंगे।

जनसभा स्थल के आसपास कड़ी सुरक्षा

खेवसीपुर अंडरपास से भाऊपुर तिराहा होते हुए हाथी बाजार की ओर कोई भी भारी वाहन सुबह 7 बजे के बाद नहीं जा सकेगा। वहीं कालिकाधाम चौराहा से सिर्फ उन्हीं वाहनों को प्रवेश मिलेगा जिनके लिए पार्किंग पहले से निर्धारित की गई है।

कपसेठी रेलवे ओवरब्रिज से भी किसी वाहन को सभा स्थल की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। इन सभी निर्देशों को सख्ती से लागू करने की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है।

विधानसभा क्षेत्रों के अनुसार तय हुआ रूट

वाराणसी कैंट, शहर उत्तरी, दक्षिणी, रोहनियां और सेवापुरी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों को नीले रंग के स्टीकर से चिन्हित किया जाएगा। ये वाहन परमपुर अंडरपास, जंसा चौराहा और कपसेठी रेलवे ओवरब्रिज होते हुए पी-01 पार्किंग (रघुनाथपुर) में पार्क किए जाएंगे।

वहीं अजगरा, पिंडरा और शिवपुर से आने वाले वाहनों को गुलाबी स्टीकर मिलेगा। ये वाहन बाबतपुर से बड़ागांव थाने और कालिकाधाम चौराहा होते हुए पी-02 पार्किंग (निहाला सिंह स्टेडियम) पहुंचेंगे।

VIP और उच्च अधिकारियों के लिए अलग रूट

मुख्यमंत्री और राज्यपाल की फ्लीट के वाहन सेवापुरी ब्लॉक के सामने पी-03 पार्किंग में खड़े होंगे। डिप्टी सीएम, सांसद, मंत्री और विधायक जैसे विशिष्ट अतिथियों के वाहन पी-04 पार्किंग (सेवापुरी ब्लॉक मैदान) में पार्क किए जाएंगे।

मुख्य सचिव, एसीएस होम, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी पी-05 पार्किंग (पानी की टंकी परिसर) का उपयोग करेंगे। इन सभी पार्किंग स्थल पर सुरक्षा की विशेष व्यवस्था रहेगी।

दिव्यांगजनों के लिए भी की गई है अलग व्यवस्था

ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के वाहन पी-07 पार्किंग (पूर्व माध्यमिक विद्यालय, घोसिला मैदान) में पार्क होंगे। मंच संचालन से जुड़े अधिकारियों को पी-08 पार्किंग (भगौतीपुर ग्राम) आवंटित की गई है।

वहीं वरिष्ठ अधिकारी और दिव्यांगजनों की 10 बसों को हरे स्टीकर से चिन्हित कर पी-06 पार्किंग (अंबेडकर भवन/एसवी स्कूल परिसर) भेजा जाएगा। आयोजन स्थल तक आसानी से पहुंचने के लिए सभी मार्गों को स्पष्ट रूप से चिन्हित किया गया है।

जरूरत पड़ने पर होंगे रिजर्व पार्किंग स्थल सक्रिय

अतिरिक्त भीड़ या आपात स्थिति में रिजर्व पार्किंग स्थलों को सक्रिय किया जाएगा। रघुनाथपुर प्राथमिक विद्यालय, वैष्णवी लॉन के सामने का बाग, भट्ठा स्थित मैदान और HP गैस रिजर्व क्षेत्र जैसे स्थानों को रिजर्व में रखा गया है।

प्रशासन का दावा है कि इस बार की व्यवस्था पहले से कहीं अधिक व्यवस्थित और तकनीकी रूप से मजबूत है। हर स्तर पर ट्रैफिक कंट्रोल और पार्किंग की मॉनिटरिंग की जाएगी, ताकि प्रधानमंत्री की यात्रा और जनसभा शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+