यूपी में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका, बीपीएड धारकों को बनाया जाएगा प्रशिक्षक, जल्द जारी होगी विज्ञप्ति
उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव ने कहा कि की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियों में अवसर दिये जायेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान का निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
आपको बता दें कि बुधवार को वाराणसी जिले के हरहुआ ब्लॉक सभागार में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अपने भाषण में मंगल दल के कार्यों के बारे में बताया और अनुरोध किया कि प्राप्त खेल सामग्री का उपयोग ग्राम पंचायतों में बने खेल मैदानों में किया जाए।

उन्होंने कहा कि जिन ग्राम पंचायतों में खेल के मैदान नहीं हैं, वहां प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, इंटर कॉलेज डिग्री कॉलेज के मैदानों का उपयोग युवाओं के द्वारा खेल प्रतिभा को निखारने के लिए किया जाना चाहिए।
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि मंगल दल के लोग भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताने और समझाने के साथ ही योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने का काम करें। इससे बड़ी कोई समाज सेवा नहीं है।
कार्यक्रम में उन्होंने 72 युवक मंगल दलों एवं 72 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री किट प्रदान की। उन्होंने यह भी कहा कि युवा कल्याण विभाग की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में मौका दिया जायेगा।
इसके अलावा उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया और मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत बनने वाले स्टेडियमों में बीपीएड धारकों को संविदा पर रखा जाएगा। इसके लिए सरकार की ओर से जल्द ही अधिसूचना जारी की जायेगी।
आयोजित कार्यक्रम में चयनित मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप 05 वॉलीबॉल, 01 वॉलीबॉल नेट, 01 वॉलीबॉल नेट, 01 एयर पंप, 05 फुटबॉल, 01 फिटनेस ट्यूब एवं 05 वॉलीबॉल, 01 वॉलीबॉल, 01 एयर पंप, 05 फुटबॉल, 03 स्किपिंग रोप वितरित किये गए।












Click it and Unblock the Notifications