वाराणसी में लोगों ने BJP पार्षद के पति और जेई को बनाया बंधक, फिर बीच सड़क पर बैठाया, देखें Video
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रहे लोगों ने रविवार को BJP पार्षद पति और जेई को बंधक बना लिया। इतना ही नहीं लोगों ने पार्षद पति और जेई को बंधक बनाने के बाद बीच सड़क पर बैठा दिया।
बीच सड़क पर लोगों द्वारा पार्षद पति और जेई को बंधक बनाये जाने से जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची। इसके बाद पुलिस ने लोगों को काफी देर तक समझाया तब जाकर लोग शांत हुए।

यह पूरा मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के खोजवां इलाके का है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि पिछले आठ दिनों से इलाके में सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सड़क पर घुटनों तक सीवर का पानी जमा है।
लोगों ने इसकी शिकायत ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से की लेकिन अधिकारियों ने उनकी समस्या को नजरअंदाज कर दिया। स्थानीय निवासियों का यह भी आरोप है कि गंदे पानी के कारण मच्छर पनप रहे हैं।
दोपहर में कुछ देर के लिए ही लोगों को मच्छरों से राहत मिलती है। शाम से रात और फिर सुबह तक मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया है। मच्छरों के प्रकोप के कारण मच्छर जनित बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
इसी बात से नाराज होकर लोगों ने रविवार को बीजेपी पार्षद के पति अशोक सेठ और ह गंगा प्रदूषण के जेई केके वर्मा को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद लोगों ने उन्हें बीच सड़क में बैठा दिया।
पार्षद पति और जेई को ग्रामीणों ने करीब 2 घंटे तक बंधक बनाए रखा। बीच सड़क में बंधक बनाए जाने के चलते सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पार्षद पति और जेई को मुक्त कराई।
इस मामले का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए लोगों द्वारा सवाल उठाए जा रहे हैं। वहीं इस मामले का संज्ञान लेते हुए महापौर द्वारा जांच करने का निर्देश दिया गया है। दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद भी कहीं जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications