Varanasi: काशी में 700 रुपये में बिक रहे हैं अनोखे 'लंगूर', बंदरों से मिलेगी निजात
वाराणसी में बंदरों के उत्पात से कई इलाकों के लोग काफी परेशान हैं। अब इन बंदरों से छुटकारा पाने के लिए काशी वासियों ने एक अनोखा उपाय खोज निकाला है। बंदरों को भगाने के लिए काशी में लंगूर का कटआउट बेचा जा रहा है, कटआउट देखक

Varanasi जिले के कई इलाकों में इस समय लंगूर का कटआउट बेचा जा रहा है। लंगूर के कटआउट की डिमांड खासतौर पर उन इलाकों में अधिक है, जहां पर बंदरों द्वारा उत्पाद मचाया जा रहा है। लोग बंदरों से मुक्ति पाने के लिए अपने घर पर कटआउट लगा रहे हैं।
दरअसल, वाराणसी जिले के नई सड़क, नाटी इमली, हरहुआ समेत कई इलाकों में इस समय बंदरों का काफी आतंक है। इस छत पर से वह छत पर छलांग लगाने वाले बंदर बच्चों को नुकसान पहुंचाने के साथ ही सामानों को भी नष्ट कर रहे हैं।
वाराणसी के कई इलाकों में तो स्थिति ऐसी है कि सुबह और शाम के समय महिलाएं छत पर जाने से डरती हैं। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम में छत पर अधिक संख्या में बंदर रहते हैं और महिलाओं-बच्चों पर हमला कर घायल कर देते हैं।
हरहुआ बाजार के साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरहुआ पर प्रतिदिन काफी संख्या में बंदरों को देखा जा सकता है। यहां अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को बंदर अक्सर ही परेशान करते हैं और उनके सामान लेकर भाग जाते हैं।
अब लंगूर दिलाएगा मुक्ति: दरअसल अब काशी के बाजारों में अंगूर का कटआउट कई दुकानों पर देखने को मिल रहा है। कहा जा रहा है कि छत की रेलिंग पर या बालकनी में यह कटआउट लगा देने के बाद इसे देखकर बंदर घर पर नहीं आ रहे हैं।
इस बारे में वाराणसी के रहने वाले उत्साह नामक एक युवक ने बताया कि उनके घर और मोहल्ले में बंदरों का काफी आतंक था, ऐसे में उन्होंने अपने घर पर लंगूर का कटआउट लगवा दिया। कटआउट लग जाने के बाद अब उनके घर बंदर नहीं आते हैं।
इसी तरह वाराणसी के उन इलाके के लोगों द्वारा लंगूर का कटआउट खरीदा जा रहा है जिन इलाकों में बंदरों का काफी आतंक है। लोगों का कहना है कि लंगूर को देखकर बंदर उसके पास नहीं आना चाहते हैं ऐसे में कटआउट काफी कारगर साबित हो रहा है।
वहीं कटआउट बेचने वाले दुकानदारों का कहना है कि लंगूर की लंबाई के अनुसार बनाया गया कटआउट 700 रुपए में बेचा जा रहा है। इसके अलावा ग्राहकों द्वारा आर्डर देने के आधार पर भी 4-5 सौ रुपए में भी कटआउट तैयार किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications