Pahalgam Attack: 'फिर सर्जिकल स्ट्राइक...' पहलगाम हमले पर चंदौली से सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने क्या कहा?

Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। इस बीच चंदौली से समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने इस हमले को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है कि भारत एक और सर्जिकल स्ट्राइक करे और आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब दे।

सांसद वीरेंद्र सिंह ने पहलगाम हमले को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय करार देते हुए कहा कि यह घटना सुरक्षा एजेंसियों और सरकार की गंभीर चूक का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अगर पहले से रेकी हो रही थी तो फिर खुफिया एजेंसियों ने कोई कदम क्यों नहीं उठाया?

pahalgam attack chandauli mp virendra singh

सर्जिकल स्ट्राइक की फिर से जरूरत

सपा सांसद ने कहा कि अब जरूरत है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ दोबारा उसी सख्ती से कदम उठाए जैसा पहले किया गया था। उन्होंने कहा कि एक बार फिर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक होनी चाहिए ताकि आतंकियों को साफ संदेश मिले कि भारत की सरजमीं पर खून-खराबा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब दुश्मन घर में घुसकर हमारे लोगों को नुकसान पहुंचा रहा है, तब हमें भी उन्हीं के घर में घुसकर जवाब देना होगा। यह समय बयानबाजी का नहीं, बल्कि कार्रवाई का है।

सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर उठाए सवाल

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने घटना को खुफिया एजेंसियों की लापरवाही बताया और कहा कि अगर कुछ दिनों से आतंकी गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी, तो क्यों नहीं पहले से अलर्ट जारी किया गया? उन्होंने यह भी सवाल किया कि क्या सरकार किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रही थी?

उन्होंने सरकार से पूछा कि क्या हमारी सुरक्षा एजेंसियां सिर्फ बाद की कार्रवाई के लिए ही बनाई गई हैं या वे पहले से खतरे को टालने में भी सक्षम हैं? उन्होंने कहा कि इस हमले के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जरूरी है।

जनता सरकार के साथ है, ठोस कदम जरूरी

वन इंडिया को दिए बयान में उन्‍होंने कहा कि इस तरह की घटनाओं से पूरे देश की भावनाएं आहत होती हैं। वीरेंद्र सिंह ने दो टूक कहा कि पूरा देश सरकार के साथ है, लेकिन अब इंतजार नहीं किया जा सकता। आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने का समय है।

उन्होंने यह भी जोड़ा कि इस हमले से यह साबित होता है कि देश की आतंरिक सुरक्षा प्रणाली को और मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने केंद्र से अपील की कि वह इस मामले को गंभीरता से लेकर कड़ी कार्रवाई करे।

साथ ही अपील की कि जब बात देश की सुरक्षा की हो, तब दलगत राजनीति नहीं, बल्कि राष्ट्रहित की सोच होनी चाहिए। आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए हर स्तर पर ठोस रणनीति जरूरी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+