'योगी ने घोसी सीट से लड़ने के लिए डाला दबाव, मैंने कहा- सीएम तेरी औकात नहीं'

Varanasi news, वाराणसी। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर वाराणसी जिले के चंदौली सीमा पर अपनी पार्टी के प्रत्याशी रामगोविंद प्रजापति के लिए वोट मांगने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर लगाया आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी का विलय करने के लिए जेपी नड्डा और योगी ने दबाव बनाया कि घोसी से बीजेपी के सिम्बल पर चुनाव लड़ूं, लेकिन मैंने कहा सीएम से तेरी औकात नहीं, कान खोलकर सुन लो, सीएम हो तो भाजपा की कृपा से और मैं मंत्री हूं अपने समाज की कृपा से, तेरी कृपा से नहीं।

कोई दारू मुर्गा कराए तो कर लेना, वोट हमें ही देना

कोई दारू मुर्गा कराए तो कर लेना, वोट हमें ही देना

राजभर ने मतदाताओं को रिझाने के लिए भोजपुरी अंदाज अपनाया और भाजपा, कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन पर भी निशाना साधा। राजभर ने कहा कि भाजपा वाले दारू- मुर्गा दें, जो भी दें सब ले लो छोड़ों नहीं, और जब बूथ पर जाओगे तो भाजपा वाले पूछें कि का हो केके कहा उन्हीं को, आगे बढ़ोगे सपा-बसपा वाले मिलेंगे वो पूछेंगे किसको कहो उन्ही को आगे बढोगे भी भाजपा कांग्रेस वाले मिलेंगे पूछेंगे किसको तो कहो आपको, लेकिन बूथ के अंदर जाकर छड़ी को वोट दो।

ये भी पढ़ें: वाराणसी लोकसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज

इस चुनाव में राम नहीं, सेना से काम चला रही भाजपा

इस चुनाव में राम नहीं, सेना से काम चला रही भाजपा

ओमप्रकाश ने कहा कि भाजपा वाले भगवान राम की बात करते हैं, लेकिन उन्होंने आज भी उन्हें तिरपाल में रखा है। यही नहीं मैंने फेसबुक पर देखा था कि लक्ष्मण जी भगवान राम से पूछ रहे कि भाजपा वाले इस बार हमें याद नहीं कर रहे हैं तो भगवान राम ने जबाब दिया कि इस बार वो लोग सेना से काम चला रहे हैं। भाजपा पर निशाना साधते हुए ओमप्रकाश राजभर कहा कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी वोट के लिए चुनाव के वक्त घोषित किया गया है। सारा काम वोट के लिए किया जा रहा है।

अनिल राजभर है अभी बच्चा

अनिल राजभर है अभी बच्चा

ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा के मंत्री अनिल राजभर पर भी कटाक्ष करते हुए आक्रामक तेवर अपनाए। कहा कि बेचारा अभी राजनीत में बच्चा है, ज्ञान नहीं है। अभी बच्चा है, एक पक्षी होता है जो खुले में रहता है और एक तोता पिजड़े में बंद रहता है और मालिक उसे सीताराम-सीताराम कहलवाता है और वो सीताराम सीताराम करता है, यही हाल है उसका। परिवार और बिरादरी के हैं क्या कहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+