वाराणसी: मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मोनू चौहान ढेर, पुलिस के दो जवान भी घायल

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लालपुर पांडेपुर थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर बदमाशों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मोनू चौहान को गोली लगी। घायल अवस्था में पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। बता दें, मोनू चौहान बीते दिनों लालपुर में प्रेमा देवी के घर में घुसकर गोली मारने के मामले में वांछित था। एनकाउंटर में पुलिस के भी 2 जवान घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Recommended Video

    वाराणसी: मुठभेड़ में 1 लाख का इनामी बदमाश मोनू चौहान ढेर, पुलिस के दो जवान भी घायल
    one lakh rupees bounty criminal lost life in encounter in varanasi

    पुलिस को देखते ही बदमाश ने कर दी फायरिंग

    दरअसल, क्राइम ब्रांच और पुलिस को सूचना मिली कि बीते दिनों प्रेमा देवी की हत्या में शामिल मोनू रिंग रोड पर मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाश मोनू ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। पुलिस की गोली बदमाश मोनू को लगी। वहीं, बदमाशों की गोली से क्राइम ब्रांच के एक सिपाही और चौकी प्रभारी पांडेपुर घायल हो गए। घायल बदमाश मोनू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया एक बदमाश

    वाराणसी के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि मोनू के साथ उसका एक साथी भी मौजूद था। एनकाउंटर के दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर वह फरार हो गया है। इस एनकाउंटर में पुलिस के भी 2 जवान घायल है। इलाज के लिए उन्हें भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें, शातिर मोनू सनी गिरोह का शूटर रह चुका है। इसे 2017 में तत्कालीन थानाध्यक्ष शिवानंद मिश्रा ने भी गिरफ्तार किया था।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+