अच्छी खबर : रजिस्ट्री कार्यालयों में अब मिलेगी नई सुविधा, बुजुर्गों का भी रखा जाएगा ख्याल
आगामी दो वर्षों में रजिस्ट्री कार्यालयों को मनाया जाएगा मॉडल, बुजुर्गों को अब रजिस्ट्री कार्यालयों में नहीं होगी समस्या
वाराणसी, 06 अगस्त : प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने शुक्रवार को वाराणसी के कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय में आदर्श निबंधन भवन और हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि रजिस्ट्री कार्यालय में आने वाले बुजुर्गों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब बुजुर्गों के सारे काम ग्राउंड फ्लोर पर ही किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालय में आने वाले बुजुर्गों और दिव्यांगों की समस्याओं को देखते हुए नई व्यवस्था बनाई गई है।

2 साल में बदल जाएगा रजिस्ट्री कार्यालयों का स्वरूप
मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि आगामी 2 वर्षों में प्रदेश के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों का स्वरूप बदल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रजिस्ट्री कार्यालयों को मॉडल आफिस के रुप में बनवाया जाएगा। ऐसा करने से लोगों को समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार द्वारा प्रयास किया जा रहा है कि रजिस्ट्री कार्यालय में आने के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो और उनका काम आसानी से हो जाए। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश की रजिस्ट्री कार्यालयों को मॉडल बनाने का फैसला लिया गया। उन्होंने यह भी बताया कि गोरखपुर और प्रयागराज में स्थित रजिस्ट्री कार्यालय को मॉडल बनाने के लिए कार्य प्रारंभ हो चुका है और जल्द ही वहां पर निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
वाटर कूलर का भी किए लोकार्पण
कलेक्ट्रेट परिसर में ही उन्होंने बनारस बार एसोसिएशन और सेंट्रल बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के लिए एक वाटर कूलर लगाया था। उस वाटर कूलर का भी शुक्रवार को मंत्री रविंद्र जायसवाल द्वारा लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में अधिवक्ता और भाजपा के नेता तथा स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications