UP Electricity: रिचार्ज खत्म होते ही कट जाएगी बिजली, उपभोक्ताओं के घर प्रीपेड मीटर लगाएगा विभाग

UP Electricity: उत्तर प्रदेश के वाराणसी समेत 20 जनपदों में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 15 नवंबर से स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का कार्य प्रारंभ होगा। स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ता जितने रुपए का रिचार्ज कराएंगे उतनी बिजली का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इस नई सुविधा के लिए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बताया जा रहा है कि वाराणसी समेत पूर्वांचल के 20 जनपदों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने के लिए जर्मन तकनीक पर आधारित 50.17 लाख मीटर मांगे गए हैं।

now-electricity-will-be-cut-in-purvanchal-as-soon-as-the-recharge-is-over

मीटर लगाने का यह काम 15 नवंबर से प्रारंभ होगा और अगले 27 महीने में पूर्वांचल के 20 जनपदों में यह काम पूरा हो जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में जहां आसानी होगी वहीं समय से बिजली बिल का भुगतान भी होगा।

बिजली बिल नहीं रहेगा बकाया
इस बारे में बिजली विभाग के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मौजूदा समय में कई उपभोक्ताओं द्वारा समय से बिजली बिल नहीं चुकाई जाती है। बिजली बिल के लिए उपभोक्ताओं को नोटिस तक जारी करना पड़ता है। ऐसे में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने के बाद इन सभी समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

मीटर को मोबाइल से करेंगे ऑपरेट
यह भी बताया गया कि नए स्मार्ट प्रीपेड मीटर को मोबाइल से भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसके लिए उपभोक्ता को अपने मोबाइल में बिजली निगम के ऐप को इंस्टॉल करना पड़ेगा। एप के माध्यम से खर्च हो रही बिजली और बकाया राशि के बारे में भी उपभोक्ताओं को जानकारी मिल जाएगी।

इसके अलावा यदि बिजली का उपयोग नहीं हो रहा है और उपभोक्ता जब चाहे तो उसे मोबाइल से ही बंद कर सकते हैं। मोबाइल से स्मार्ट प्रीपेड मीटर को बंद करने के बाद घर में बिजली की पूरी सप्लाई बंद हो जाएगी। प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाए जाने से बिजली खपत की निगरानी भी आसानी से की जाएगी, इसके अलावा बिजली चोरी पर भी लगाम लगेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+