इन वेबसाइट्स पर भी हो रही Varanasi Tent City की बुकिंग, 4000 रुपए में सबसे सस्ता पैकेज

वाराणसी में टेंट सिटी की बुकिंग अब टेंट सिटी बनाने वाली कंपनी के अलावा अन्य वेबसाइट और ऑफलाइन माध्यम से भी हो रही है। वेबसाइट पर काफी कम दामों में टेंट सिटी की बुकिंग हो रही है, आप भी घर बैठे बुक कर सकते हैं।

Varanasi Tent City Booking

Varanasi Tent City की ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से बुकिंग प्रारंभ हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुभारंभ के बाद से ही टेंट सिटी में ठहरने के लिए पर्यटकों द्वारा बुकिंग कराई जा रही है। टेंट सिटी निर्माण करने वाली कंपनी द्वारा बुकिंग के लिए कई जगह काउंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है। ऑनलाइन बुकिंग के लिए कंपनी की वेबसाइट के अलावा अन्य वेबसाइट के माध्यम से भी बुकिंग हो रही है।

Recommended Video

      हवा में उड़कर वाराणसी से पहुंच गए चंदौली, आसमान में अटकी रही सांसे

      कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें पैकेज

      कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखें पैकेज

      वाराणसी में गंगा नदी के उस पार रेत पर बनाई गई टेंट सिटी में पर्यटकों को ठहरने के साथ ही कई प्रकार की सुविधाएं भी दी जा रही हैं। इसके लिए टेंट सिटी में बुकिंग के समय ही आपको अपने सुविधा अनुसार टेंट का चुनाव करना पड़ेगा। सबसे आसान तरीके से बुकिंग करने के लिए आप कंपनी की वेबसाइट tentcityvaranasi.com पर लॉगिन कर सकते हैं। यहां आपको अलग अलग पैकेज देखने को मिलेंगे। इसमें आप एडल्ट और चाइल्ड के अनुसार बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा नीरान टेंट सिटी नामक वेबसाईट niraantentcityvaranasi.com के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं।

      मात्र 4000 रुपए में हो रही है बुकिंग

      मात्र 4000 रुपए में हो रही है बुकिंग

      टेंट सिटी वाराणसी वेबसाइट पर बेड एंड ब्रेकफास्ट पैकेज काफी सस्ता है। इसके तहत बुकिंग करने पर आपको 392 स्क्वायर फीट में बने डीलक्स एसी टेंट ट्विन शेयरिंग के लिए 4000 रुपए चुकाने पड़ेंगे। 504 स्क्वायर फीट में बने प्रीमियम एसी टेंट ट्विन शेयरिंग के लिए 6500 रुपए और 576 स्क्वायर फीट में बने काशी सुईट ट्विन शेयरिंग के लिए 8500 तथा 900 स्क्वायर फीट में बने गंगा दर्शन विला के लिए 15000 रुपए चुकाने पड़ेंगे। इसके अलावा ऑल एक्सक्लूसिव पैकेज के लिए भी अलग-अलग रेट रखे गए हैं। यदि आप सभी सुविधाओं की बुकिंग कर आए थे हैं तो उसमें आपको लंच, गंगा आरती, वाराणसी घाट दर्शन, श्री काशी विश्वनाथ धाम दर्शन, सायं काल लाइट म्यूजिक के साथ रेस्टोरेंट में डिनर का मौका और कल्चरल प्रोग्राम का भी लुफ्त उठा सकते हैं।

      मेकमायट्रिप पर भी हो रही बुकिंग

      मेकमायट्रिप पर भी हो रही बुकिंग

      वाराणसी टेंट सिटी की बुकिंग के लिए आप ट्रैवल एजेंसी की जानी-मानी ऑनलाइन वेबसाइट मेकमायट्रिप के माध्यम से भी बुकिंग कर सकते हैं। इस वेबसाइट पर भी एक्सक्लूसिव ऑफर के साथ बुकिंग का मौका मिल रहा है। मेकमायट्रिप के माध्यम से बुकिंग करने के लिए आप कंपनी की वेबसाइट www.makemytrip.com पर लॉगिन करके वाराणसी टेंट सिटी डिटेल्स देख सकते हैं तथा वाराणसी टेंट सिटी में बनाए गए अलग अलग टाइप के टेंट की बुकिंग भी कर सकते हैं। यहां भी काफी कम पैसे में बुकिंग हो रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+