भगोड़ा केजरी ट्रेन से आया काशी फिर प्लन से भागा: गडकरी

nitin gadkari
नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके है। सबको 16 मई को आने वाले रिजल्ट का इंतजार है। परिणाम से पहले आए एक्जिट पोल्स के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी को जीत की उम्मीद बंधा दी है। जीत की संभावनाओं के बाद भी भाजपा का अपने विरोधियों पर हमले जारी रखे हुए हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है।

गडकरी ने केजरीवाल को भगोड़ा करार दिया है। केजरीवाल पर जोरदार हमला बोलते हुए गडकरी ने कहा कि ‘भगोड़ा केजरीवाल मीडिया पब्लिसिटी के साथ ट्रेन में बैठकर के वाराणसी आया था और अब चुपके से वह वाराणसी से हवाईजहाज से लौट रहा है।‘

गडकरी ने खास तौर पर केजरीवाल के "आम आदमी" की छवि पर हमला बोला है। गडकरी ने कहा कि केजरीवाल आम आदमी बनने का ढोंग करते है। उन्होंने कहा कि वो लोकप्रियता पाने के लिए ट्रेन से वाराणसी आए थे और अब जब चुनाव समाप्त हो गए हैं तो वह चुपके से हवाईजहाज से लौट रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आम आदमी पहले ट्रेन से फिर हवाईजहाज से यात्रा कर रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली में दो महीने से भी कम समय में सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद से केजरीवाल भाजपा और कांग्रेस के निशाने पर हैं। भाजपा इसके लिए उनको बार-बार भगोड़ा कहती रही है। उसका आरोप है कि दिल्ली की जनता से किए वादे न पूरा कर पाने की वजह से केजरीवाल एंड कंपनी भाग खड़ी हुई। दिल्ली की सत्ता छोड़ने के बाद केजरीवाल ने भाजपा को चुनौती देने के लिए नरेन्द्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से चुनाव लड़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+