यूपी में लगातार हो रहीं अपहरण की घटनाएं, वाराणसी में 9 साल के बच्चे को अपहर्ताओं ने मार डाला

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में अपहरण और फिरौती मांगने की घटनाओं में जनवरी में इजाफा हुआ है। गोंडा में मेडिकल छात्र का अपहरण और अलीगढ़ में डॉक्टर के अपहरण का मामला अभी गरमाया ही है कि वाराणसी में नौ साल के बच्चे की हत्या अपहर्ताओं ने कर दी है। बच्चे के परिवार से अपहर्ताओं ने पचास हजार रुपए की फिरौती मांगी थी और पुलिस को सूचना देने पर बच्चे की हत्या की धमकी भी दी थी। बच्चे के पिता ने कहा कि पैसा लेकर वे गए थे लेकिन अपहर्ता नहीं आए जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में लापरवाही दिखाई। बच्चे की लाश स्कूल के पीछे मिली।

Nine years old boy abducted and killed

मामला वाराणसी के पैगम्बरपुर इलाके का है जहां के निवासी मंजे कुमार के नौ वर्षीय बेटे विशाल का चार दिन पहले अपहरण हो गया था। परिजनों का कहना है कि घर के आगे चिट्ठी फेंककर अपहर्ताओं ने 50 हजार रुपए लेकर चौबेपुर आने को कहा था। चिट्ठी में फिरौती न मिलने पर बच्चे की हत्या की धमकी दी गई थी। विशाल के पिता पैसे लेकर चौबेपुर गए लेकिन वहां कोई पैसा नहीं लेने आया। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुरानापुल पुलिस को दी। चौकी प्रभारी मिथिलेश कुमार ने कहा था कि केस दर्ज कर बच्चे की तलाश की जा रही है लेकिन उसकी लाश सोमवार को स्कूल के पीछे मिली तो परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

इससे पहले गोरखपुर के गोंडा में 18 जनवरी को मेडिकल छात्र गौरव का अपहरण कर 70 लाख की फिरौती मांगी गई। पुलिस ने इस मामले में डॉक्टर प्रीति समेत अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गौरव को सुरक्षित बरामद करने में सफलता पाई। उधर अलीगढ़ में 28 जनवरी को होम्योपैथिक डॉक्टर का अपहरण कर बीस लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही थी कि इस दौरान अपहर्ताओं ने डॉक्टर को छोड़ दिया। इस मामले में पुलिस अपहर्ताओं की तलाश में जुटी है और उनको जल्द पकड़ने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+