दो दिवसीय दौरे पर Varanasi पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, शुक्रवार को गंगा आरती में हुए शामिल
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पत्नी संग दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे। मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के साथ ही गंगा आरती में भी शामिल हुए।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार को Varanasi में गंगा आरती में शामिल हुए। शनिवार को वे अपने पत्नी के साथ संकट मोचन मंदिर में भी दर्शन पूजन करने जाएंगे। उनके आगमन को देखते हुए मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई हैं।
दरअसल, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल शुक्रवार को दोपहर में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। हवाई अड्डे से वे वाराणसी के बीएलडब्ल्यू में स्थित गेस्ट हाउस में पहुंचे।
गेस्ट हाउस का कुछ देर आराम करने के बाद में मिर्जापुर विंध्याचल मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन पूजन करने के लिए चले गए। मां विंध्यवासिनी धाम में उनके पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।
शुक्रवार को शाम कल 4:00 बजे एनएसए अजीत डोभाल पत्नी अरुणी डोभाल के साथ सड़क मार्ग से मिर्जापुर के विंध्याचल में स्थित अष्टभुजा डाक बंगले पर पहुंचे, जहां जिले के आला अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
कुछ देर तक वहां करने के बाद अजीत डोभाल और उनकी पत्नी अरुणी डोभाल वीआईपी मार्ग से मां विंध्यवासिनी धाम में दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान 20 मिनट तक मंदिर परिसर को खाली करा दिया गया था।
मिर्जापुर में दर्शन पूजन करने के बाद एनएसए अजीत डोभाल का काफिला वाराणसी के लिए प्रस्थान कर गया। सायंकाल अजीत डोभाल वाराणसी पहुंचे और शुक्रवार को दशाश्वमेध घाट पर आयोजित गंगा आरती देखने के लिए पहुंचे।
दशाश्वमेध घाट पर पहुंचने के बाद अजीत डोभाल और उनकी पत्नी अरुणी डोभाल ने विधि विधान से मां गंगा का पूजा किया। गंगा आरती देखने के बाद अजीत डोभाल अपने पत्नी अरुणी डोभाल के साथ गेस्ट हाउस के लिए वापस लौट गए।
बताया जा रहा है कि शनिवार को अजीत डोभाल वाराणसी के संकटमोचन मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचेंगे इसके अलावा श्री काशी विश्वनाथ धाम में भी जाने की संभावना जताई जा रही है।
वाराणसी में भ्रमण दर्शन पूजन करने के बाद शनिवार को एनएसए अजीत डोभाल अपने पत्नी के साथ सर से लौटकर वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से वापस लौट जाएंगे।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications