UP: पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी का उनके ही घर में मिला क्षत-विक्षत शव, दुर्गंध से पड़ोसियों को हुआ शक
UP Varanasi: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित अपने मकान के कमरे में पूर्व इंटरनेशनल हॉकी खिलाड़ी की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। घर में वे अकेले ही ठहरे हुए थे।
UP Varanasi News: हॉकी के पूर्व इंटरनेशनल खिलाड़ी 46 वर्षीय राजीव मिश्रा का शव शिवपुर के नारायनपुर में स्थित उनके मकान के एक कमरे में मिलने के बाद सनसनी फैल गई। कमरे से दुर्गंध आने के बाद पड़ोस के लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई थी।
सूचना मिलने के बाद पुलिस जब दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश की तो बेड पर राजीव मिश्रा का सड़ा गला शव पड़ा हुआ था। शव में कीड़े पड़ गए थे और दुर्गंध से कमरे में रुक पाना मुश्किल था। फिलहाल अभी तक राजीव मिश्रा के मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

पुलिस का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा। वहीं पोस्टमार्टम किए जाने के बाद शुक्रवार को उनका शव परिजनों को सौंप दिया गया। उसके बाद परिजनों द्वारा वाराणसी के हरिश्चंद्र घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
फॉरेंसिक टीम का मानना है कि हॉकी खिलाड़ी राजीव मिश्रा की मौत करीब 4 से 5 दिन पहले हुई होगी। फिलहाल पूरे मामले को लेकर पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है। यह भी कहा जा रहा है राजीव मिश्रा शराब के आदी थे।
वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए थे वाराणसी: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजीव मिश्रा अपनी पत्नी चंचल मिश्रा और बेटी शौर्य और बेटे राम के साथ लखनऊ के आलमबाग में मकान बनाकर रहते हैं। इसके अलावा उनका वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर इलाके में भी एक मकान है।
बीते 10 जून को राजीव के पड़ोस में शादी थी और उसी शादी में शामिल होने के लिए राजीव अपनी बेटी शौर्या के साथ शिवपुर स्थित अपने आवास पर आए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद बेटी शौर्या 14 जून को लखनऊ लौट गई। जबकि राजीव मिश्रा अपने आवास पर अकेले ही थे।
पड़ोस के लोगों का कहना है कि कई दिनों से उनके मकान का गेट नहीं खोल रहा था और गुरुवार को उनके मकान से दुर्गंध आने लगी। ऐसे में लोगों को शक हुआ तो लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरे में राजीव का सड़ा गला शव देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications