Varanasi News: मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का फूंका पुतला

प्रधानमंत्री के ऊपर विवादित बयान के मामले को लेकर वाराणसी में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रविवार को पाकिस्तान के विदेश मंत्री का पुतला फूंका। लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

Varanasi Muslim

Recommended Video

      Bilawal Bhutto के बयान के बाद विपक्ष भी PM Modi के साथ, Pakistan को करारा जवाब | वनइंडिया हिंदी |

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा दिए गए विवादित बयान को लेकर Varanasi में काफी नाराजगी देखी जा रही है। शनिवार को जहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया था, वहीं रविवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बिलावल भुट्टो का पुतला दहन करते हुए नाराजगी प्रकट किया। पुतला दहन कर रहे मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि बिलावल भुट्टो को यह याद रखना चाहिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्मान दुनिया के सभी देश करते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समय ही पाकिस्तान में घुसकर भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक किया था।

      Varanasi PM Modi

      प्रधानमंत्री का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त
      मालूम हो कि वाराणसी जिले के बेनियाबाग इलाके में रविवार को शेख मोहम्मद आसिफ की अगुवाई में मुस्लिम समाज के लोग एकत्र हुए और पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला लेकर लोग नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। बेनियाबाग में लोगों ने बिलावल भुट्टो के पुतले का जूते और चप्पलों से पिटाई करने के बाद उसमें आग लगा दिए। आसिफ शेख ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में अपना भारत काफी आगे बढ़ रहा है। यह हर हिंदुस्तानी के लिए गौरव की बात है। ऐसे में किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा हमारे प्रधानमंत्री के खिलाफ यदि कुछ उल्टा सीधा कहा जाता है या फिर विवादित बयान दिया जाता है तो हम उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के किसी नेता या मंत्री की हैसियत नहीं है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊपर बयान बाजी करे।

      घर में घुसकर किया गया था स्ट्राइक
      मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कुछ भी बोलने से पहले पाकिस्तान के नेताओं को यह सोच लेना चाहिए कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक किया था। यदि पाकिस्तान के नेता एयर स्ट्राइक जैसे वाकए को भूल गए होंगे तो आगे उनका हश्र और भी बुरा होगा। जुलूस में शामिल महिलाओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही आज भारत में महिलाएं सुरक्षित हैं और सभी धर्म के लोग भाईचारे के साथ रह रहे हैं। प्रधानमंत्री के कारण ही दुनिया में भारत का नाम काफी सम्मान पूर्वक लिया जाता है, ऐसे में प्रधानमंत्री के खिलाफ यदि कोई अनर्गल बयानबाजी करेगा तो उसका हश्र बुरा होगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+