अवधेश राय हत्याकांड: Mukhtar Ansari दोषी करार, अजय राय बोले- दोषी को मिले कठोरतम सजा: Video
32 साल पुराने बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में Mukhtar Ansari को दोषी करार दिया गया है। मुख्तार अंसारी को सोमवार दोपहर 2 बजे एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा सजा सुनाई जाएगी।

32 साल पुराने बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में आज दोपहर 2 बजे फैसला सुनाया जाएगा। बांदा जेल में बंद Mukhtar Ansari को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। बता दें कि मुख्तार अंसारी को आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एमपी एमएलए कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान वाराणसी कचहरी परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।
बता दें कि साल 1991 में 3 अगस्त को वाराणसी के लहुराबीर इलाके में अवधेश राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त अवधेश राय अपने भाई अजय राय के साथ घर के बाहर खड़े थे, इसी दौरान बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी।
घटना के बाद अवधेश राय के भाई अजय राय उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस मामले में अजय राय द्वारा मुख्तार अंसारी, पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, राकेश न्यायिक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले में अवधेश राय के भाई अजय राय द्वारा मीडिया को बताया गया कि न्यायपालिका पर हम लोगों को पूरा भरोसा था। न्यायपालिका ने मुख्तार अंसारी को दोषी करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में 2 बजे सजा सुनाई जाएगी और मुझे लगता है कि न्यायपालिका द्वारा कठोरतम दंड दिया जाएगा।
वहीं इस मामले में 5 आरोपियों के बारे में पूछने पर अवधेश राय केस के अधिवक्ता अनुज यादव द्वारा बताया गया कि पांचों आरोपी नहीं है, केवल एक का ट्रायल चल रहा है। एक के मुद्दे पर आज निर्णय आएगा। कोर्ट द्वारा दोषी करार दे दिया गया है और सजा के बिंदुओं पर दो बजे फैसला आएगा।
वहीं भाई की हत्या के मामले में मुख्तार अंसारी को सजा सुनाए जाने के बाद अजय राय ने कोर्ट परिसर में निकलते समय चौखट चूम लिया। उन्होंने कहा कि 32 साल बाद उन्हें और उनके परिवार को खुशी मिली है। इस दौरान का फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications