जौनपुर में जलालपुर थाने के समीप मां बेटे की पिटाई, वीडियो वायरल
जौनपुर के जलापुर में थाने के समीप मनबढ़ लोगों ने मां बेटे के साथ सरेराह किया मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जौनपुर, 25 जुलाई : जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में भूमि को लेकर विवाद के बाद थाने पर शिकायत करने के लिए जा रही महिला और उसके बेटे को मनबढ़ लोगों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। यह पूरी घटना वहां पर स्थित एक दूकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं सीओ केराकत से बात किया गया तो उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिली है, जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

भूमि बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
जलालपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचन की रहने वाली गजाला और पप्पी के बीच भूमि और मकान बंटवारे को लेकर रविवार को मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए। उसके बाद पप्पी पक्ष के लोग थाने पहुंचकर पुलिस से मारपीट की शिकायत किए। उसके बाद गजाला पक्ष से जैबुन्निशा अपनी बेटी शबनम और बेटे के साथ थाने जा रही थी। वह थाने के समीप पहुंची थी उसी समय पप्पी पक्ष के तीन लोग बाइक से वहां पहुंचे और जैबुन्निशा के बेटे को मारने पीटने लगे। जैबुन्निशा जब अपने बेटे को बचाने के लिये आगे बढ़ी तो लोगों ने उसके साथ भी मारपीट किया। मारपीट के दौरान वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकार्ड हो गई। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सुलह के लिए जा रहे थे थाने
गजाला ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने के बाद उसकी ननद शबनम उसके घर पहुंची और इस मामले में सुलह समझाैता करवाने के लिए अपनी बूढ़ी मां और भाई के साथ थाने पर जा रही थी। शबनम के थाने पर जाने की सूचना जब पप्पी पक्ष के लोगों को मिली तो वे रास्ते में ही जैबुन्निशा और उसके बेट तथा बेटी शबनम के साथ मारपीट किए। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि भूमि और मकान बंटवारे के समय लोगों ने 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दिया था। पुलिस वहां पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिसकर्मी थाने पर शिकायत करने की बात कह कर चले गए। उसके बाद धीरे-धीरे बात बढ़ने लगी और मारपीट हो गई। इस बारे में सीओ केराकत गौरव शर्मा ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच करवाया जा रहा है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications